The movement of zip and puns by-election intensified, all party leaders increased public relations

    Loading

    नाशिक : मुंबई (Mumbai) और औरंगाबाद (Aurangabad) को छोड़कर अन्य 18 जिलों (Districts) का महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) मार्च महीने में होगा। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) द्वारा तैयारी शुरु करने की जानकारी सामने आई है।

    चुनाव आयोग ने संबंधित महानगरपालिका से 7 जनवरी तक संशोधित प्लान के मुताबिक आरक्षण, श्रेणी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की आबादी और अन्य आंकड़ों की जानकारी भेजने का आदेश दिया है। इसके तहत नाशिक, नागपुर, पुणे, पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका को 6 जनवरी और ठाणे महानगरपालिका को 7 जनवरी का वक्त दिया गया है। इन सभी महानगरपालिका में चुनाव के लिए 1 फरवरी को आचार संहिता लागू  होगी।

    चुनाव आयोग का आदेश

    राज्य चुनाव आयोग के उपायुक्त अविनाश सणस द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जब तक राज्य सरकार त्रि-स्तरीय ट्रायल कर लोकल बॉडीज में पिछड़े वर्ग की संख्या निश्चित नहीं करती है तब तक सार्वजनिक उपचुनाव में पिछड़े वर्ग की सीटें ओपन वर्ग के लिए जारी कर चुनाव कराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।  इसलिए अनुसूचित जाति जनजाति की आबादी और अन्य आंकडों सहित विस्तृत प्रस्ताव 6 जनवरी को चुनाव आयोग के पास पेश करने का आदेश दिया गया है।

    मार्च में होगा चुनाव

    राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक नाशिक महानगरपालिका का चुनाव मार्च महीने में होगा। नाशिक महानगरपालिका से 6 जनवरी तक आरक्षण, श्रेणी, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की आबादी और अन्य आंकड़ों की जानकारी भेजने का आदेश दिया गया है। एक फरवरी से नाशिक में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

    वर्ष 2017 महानगरपालिका चुनाव परिणाम

            पार्टी नाम                              नगरसेवकों की संख्या
           भाजपा                                     66
        शिवसेना                                 35
      राष्ट्रवादी कांग्रेस                         6
         कांग्रेस                                     6
        मनसे                                     5
     निर्दलीय                                 4