PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: आज यानी 12 जनवरी शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार नासिक (Nashik) में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही PM मोदी देश के युवाओं को भी आज संबोधित करेंगे। इस बाबत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले उत्सव में भाग लेने के लिए हजारों युवा पहुंचे हैं।

इस कार्यक्रम में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई मंत्री शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का थीम ‘युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखा गया है। आज यहां सभी युवा यहां एकत्रित होकर आगामी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लेंगे।

अब से देश के हर जिले में युवा दिवस

जानकारी दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर एक लाख से ज्यादा युवा मौजूद रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर देश के सभी जिलों के युवा लाइव कॉन्फ्रेंस के जरिए भी PM मोदी को सुनेंगे। आज देश के सभी जिलों यानी 750 से ज्यादा जिलों में युवा महोत्सव से जुड़े भव्य आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही देश के तमाम स्कूलों और कॉलेज में भी ऐसे आयोजन होंगे।