File
File

    Loading

    नाशिक: पुलिस कर्मियों को इस वर्ष केवल 45 वाहनधारक ‘नो एंट्री’ में मिले है। इस कार्रवाई में तीन गुना कमी का कारण शहर में खुदाई है, क्योंकि खुदाई के कारण शहर की यातायात ठप हो गई है। कई मार्ग में बदलाव किया गया है। इसलिए वनवे तोड़कर जाने वाले बाइक चालकों से फिलहान जुर्माना वसूली के लिए ‘नो एंट्री’ होने का चित्र देखने को मिल रहा है। पुलिस 8 महीनों में यातायात को नियमित करने के लिए कई प्रयोग किए। 

    हेलमेट सख्ती करते हुए यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया, जुर्माना वसूला। पुलिस यंत्रणा बिना हेलमेट बाइक चालकों पर कार्रवाई करने में व्यस्त है, लेकिन यातायात नियमों को तांक पर रखकर यातायात हो रही है। 

    पिछले वर्ष मार्च तक 155 वाहनचालकों पर लगा था जुर्माना 

    स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर में जगह-जगह पर रास्तों की खुदाई की गई है। परिणामस्वरूप पुलिस आयुक्तालय की ओर से यातायात मार्ग में बदलाव किए गए है। एक ही मार्ग से दोहरी यातायात शुरू है। कुछ खुदाई के कारण एकेरी मार्ग को खुला किया गया है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई में कमी आई है। विगत वर्ष में कोरोना की दूसरी लहर के कारण प्रतिबंध लगाए गए थे। इस दौरान जनवरी से मार्च में ‘नो एन्ट्री’ में प्रवेश करने वाले 155 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस बार प्रतिबंध शिथिल होने से यातायात की रफ्तार बढ़ी, लेकिन शहर की यातायात ठप हो गई। संबंधित परिसर में कार्रवाई न करने की जानकारी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दे रहे है। इसलिए कार्रवाई का प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन शहर की यातायात सुचारू हो रही है।