Shivshahi Bus
File Photo

    Loading

    नाशिक: नाशिक (Nashik) में एक शिवशाही बस (Shivshahi Bus) के पोल से टकरा जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत (Death)हो गई और 6 अन्य घायल (Injured) हो गए। यह हादसा तपोवन कार्नर इलाके में हुआ। यह बस नासिक से औरंगाबाद (Aurangabad) जा रही थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन बस फ्लाईओवर के ठीक नीचे पिलर नंबर 44 से टकरा गई। 

    दूसरी ओर, अभी भी पर्याप्त बस सेवा नहीं है, ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ कर्मचारी जो काम पर हैं, वे तनाव में हैं। एसटी ने नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए योजना नहीं बनाई है। इसका खामियाजा सभी भुगत रहे हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवशाही में दुर्घटना काम के तनाव के कारण हुई होगी। 

    नाशिक से औरंगाबाद जा रही थी बस 

    शिवशाही बस नाशिक से औरंगाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस जब तपोवन कार्नर पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस सीधे फ्लाईओवर के नीचे बने पिलर से जा टकराई। इसमें सामने जा रहे दोपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम पता नहीं चला है। हादसे में 6 अन्य के घायल होने की खबर है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। इस बीच, सरकार द्वारा एसटी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा के बावजूद बस सेवाएं अभी भी सुचारू रूप से नहीं चल रही हैं। इसलिए हर दिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।