Pet shop

    Loading

    नाशिक: नाशिक (Nashik) वन विभाग (Forest Department) ने विनय नगर (Vinay Nagar) के पास एक पालतू जानवर (Pet Shop) की दुकान पर छापा (Raid) मारा और अवैध रूप से बेचे जा रहे विभिन्न दुर्लभ जानवरों को जब्त कर लिया। इस मामले में जानवर बेचने वाले दुकानदार (Shopkeeper) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। 

    ये सभी प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची एक और अनुसूची 4 के अंतर्गत आती हैं। वर्तमान में इन जानवरों की निगरानी इको एको फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। इको एको स्वयंसेवक बचाए गए वन्यजीव प्रजातियों की देखभाल कर रहे हैं।

    जब्त वन्यजीव

    • भारतीय स्टार कछुआ
    • ब्राह्माणी नदी कछुआ (ताज पहना नदी का कछुआ)
    • कांटेदार जंगली चूहा
    • रोज रिंग पैराकिट (तोते की प्रजाति)
    • अलेक्जेंड्रिन तोता (तोते की प्रजाति)
    • ब्लैक लेक टर्टल (चित्तीदार तालाब कछुआ / भारतीय झील कछुआ)
    • पैकमन मेंढक