One killed by Delhi Police constable, three arrested

    Loading

    सिडको : आरपीआई (RPI) के प्रशांत जाधव (Prashant Jadhav) (33) पर अज्ञात व्यक्तियों (Unknown Persons) ने गोलीबारी (Shoot) कर हत्या (Kill) करने का प्रयास किया। यह घटना सोमवार (Monday) रात 11.30 बजे  सिडको (Cidco) के उपेंद्र नगर परिसर में हुई है। इस घटना में जाधव के पैर पर गोली लगी। उनका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

    अंबड पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी जानकारी के तहत प्रशांत जाधव सोमवार की रात घर जा रहे थे। दरमियान उपेंद्र नगर में घर के पास 11.30 बजे एक बाइक पर आए दो में से एक ने जाधव पर दो गोली चलाकर भाग निकले। इसमें से एक गोली जाधव के पैर पर लगी। आस पास के नागरिकों ने जाधव को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल जाधव की हालत ठीक है।

    घटना की जानकारी मिलते ही अंबड पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगीरथ देशमुख, पुलिस उपायुक्त विजय खरात, सहायक पुलिस आयुक्त सोयल शेख घटना स्थल दाखिल होकर जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया। परिसर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पुलिस निरीक्षक श्रीकांत निंबालकर कर रहे है। दरमियान पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय, उपायुक्त संजय बारकुंड ने घटनास्थल पहुंकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी से जानकारी ली।