NDA

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की धमक के बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों के बीच अब सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। वहीं आज विधिवत इसका ऐलान भी आज किया जाएगा। इस बाबत आज यानी 28 मार्च को अल सुबह महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) मुंबई में CM एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के आवास से रवाना हुए। खबर है कि महाराष्ट्र में NDA गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर करीब करीब बात बन गई है और आज इसका विधिवत ऐलान हो सकता है।

सूत्रों से मिली खबरों की मानें तो कुल लोकसभा की 48 सीटों में से संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी अब सामने आ चूका है। इसके तहत BJP महाराष्ट्र में 28, शिवसेना शिंदे 14, NCP अजीत पवार 5 और राष्ट्रीय समाज पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अगर MNS को सीट दी गई तो शिवसेना शिंदे या बीजेपी की 1 सीट इसमें से कम होगी। अब यह क़ुरबानी कौन देगा यह तो खैर वक़्त बताएगा।

ऐसा है सीट शेयरिंग फॉर्मूला

BJP इन सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
1. नागपुर
2. भंडारा-गोंदिया
3. गढचिरौली-चिमूर
4. चंद्रपुर
5. अकोला,
6. अमरावती से नवनीत राणा
7. नांदेड
8. लातूर
9.सोलापुर
10.माढा
11. सांगली
12.सातारा
13.नंदूरबार
14. जलगांव
15. जालना
16. अहमद नगर
17. बीड
18. पुणे
19. धुले
20. दिंडोरी
21. भिवंडी
22. उत्तर मुंबई
23. उत्तर मध्य मुंबई
24. उत्तर पूर्व मुंबई
25. दक्षिण मुंबई
26. रत्नागिरी-सिंधुदूर्ग
27. उत्तर मुंबई
28. रावेर

शिवसेना शिंदे के खाते में यह सीटें
1. रामटेक
2. बुलढाणा
3. यवतमाल-वाशिम
4. हिंगोली
5. कोल्हापुर
6. हांथकलंगणे
7. छत्रपति शंभाजीनगर
8. मावल
9. शिर्डी,
10. पालघर
11. कल्याण
12. ठाणे,
13. दक्षिण मध्य मुंबई
14. उत्तर पश्चिम

NCP अजीत पवार इन सीटों से लड़ेगी चुनाव

1. रायगढ
2. बारामती
3. शिरूर
4. नाशिक
5. धाराशिव

राष्ट्रीय समाज पार्टी इस सीट से लड़ेगी चुनाव
1. परभणी

अब तक BJP ने 23 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल किए हैं। वहीं अभी मुंबई उत्तर मध्य, दक्षिण मुंबई , शिरडी, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग और सातारा सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने बाकी है। अब अगर राज ठाकरे की MNS इस गठबंधन में आती है तो दक्षिण मुंबई या शिर्डी में से कोई 1 सीट दी जा सकती है। ऐसे में अगर MNS को सीट मिलती है तो शिंदे शिवसेना या BJP की एक सीट कम होगी। अजित पवार अब अपनी सीटों पर कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

बता दें कि BJP के 23 उम्मीदवारों में नितिन गडकरी (नागपुर), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), हिना गावित (नंदुरबार), सुभाष भामरे (धुले), स्मिता वाघ (जलगांव), रक्षा खडसे (रावेर), अनुप धोत्रे (अकोला), रामदास तड़स ( वर्धा), प्रतापराव चिखलियाकर (नांदेड़), रावसाहेब दानवे (जालना), भारती पवार (दिंडोशी), कपिल पाटिल (भिवंडी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व), मुरलीधर मोहोल (पुणे), सुजय विखे -पाटिल (अहमदनगर), पंकजा मुंडे (बीड), सुधाकर श्रंगारे (लातूर), रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (माधा) और संजयकाका पाटिल (सांगली), सुनील मेंढे (भंडारा-गोंदिया), अशोक नेते (गढ़चिरौली-चेंबूर एसटी), राम सातपुते को सोलापुर से टिकट मिला है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ की पांच सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और इन पांच सीट के लिए 183 उम्मीदवारों ने कुल 229 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बीते बुधवार 27 मार्च को समाप्त हो गई। इसमें पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्तम का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (दोनों BJP) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर शामिल हैं।

वहीं पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर (ST), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (SC) सीट पर मतदान होगा। 5 में से 4 निर्वाचन क्षेत्रों में BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है जबकि रामटेक में यह एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की टक्कर कांग्रेस से होनी है।