Administration in Pune started preparations for prevention of corona in Pune, Maharashtra, order to restart covid care centers issued
Representative Image/File

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह वायरस डेल्टा की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है। जिसके कारण सरकार भी टेंशन में आ गई है। सरकार विदेशों से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मंगलवार को 11 नए ओमिक्रॉन केस सामने आए हैं। इनमें से 8 मरीज मुंबई में मिले। जबकि, जबकि 1-1 मरीज पिंपरी चिंचवड़, नवी मुंबई और उस्मानाबाद में मिला है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो चुकी हैं।

    राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) के मुताबिक राज्य में मिले 11 नए मरीजों में से 8 मरीज मुंबई एयरपोर्ट पर हुए जांच में मिले हैं। जिनमें से 1-1 मरीज ठाणे, केरल और गुजरात से हैं। जबकि बाकी 5 मरीज मुंबई के रहने वाले हैं। इनमें 18 साल से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल हैं। मुंबई में मिले 8 मरीजों में से 4 की इंग्लैंड की ट्रेवल हिस्ट्री है, जबकि 2 मरीजों की युगांडा (वाई दुबई) और 2 मरीजों की दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर, सभी मरीजों ने कोरोना वैक्सीन ली हुई है। सभी संक्रमित या तो एसिम्टोमैटिक या माइल्ड सिम्टोमैटिक हैं।

    वहीं उस्मानाबाद में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से उसकी 13 वर्षीय बेटी ओमिक्रॉन की चपेट में आ गई है। उसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। हालांकि वह एसिम्टोमैटिक है। यानी उसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नवी मुंबई में भी ओमिक्रॉन का एक मरीज सामने आया हैं। यह एक 19 वर्षीय युवक है और केन्या से हैदराबाद होते हुए नवी मुंबई आया था। हालांकि अच्छी बात यह है कि युवक वैक्सीनेटेड है और उसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

    कहा कितने संक्रमित

    मुंबई – 30*

    पिंपरी चिंचवड़ – 12

    पुणे ग्रामीण – 7

    पुणे शहर – 3

    सतारा – 3

    उस्मानाबाद – 3

    कल्याण डोम्बिवली – 2

    नागपुर – 1

    लातूर – 1

    वसई विरार – 1

    बुलढाणा 1

    राज्य में 825 नए मामले, 14 मौतें

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 825 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,50,965 और मृतकों की संख्या 1,41,367 हो गई है। इसके अलावा 792 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,98,807 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,111 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    वहीं मुंबई में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 327 नए मामले सामने आए हैं और 1 मरीज की मौत हुई है। वहीं शहर में 24 घंटे के भीतर 227 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौटे हैं। फिलहाल शहर में 2,159 सक्रिय मरीज है।