बेमौसम बारिश (फ़ाइल फोटो)
बेमौसम बारिश (फ़ाइल फोटो)

Loading

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में में पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप के कारण लोगों की हालत ख़राब हो रही तो। कभी बेमौसम बारिश के चलते किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है।  भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी (Orange And Yellow Alert) दी है।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार मराठवाड़ा और विदर्भ जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा के अहमदनगर जिले के साथ छत्रपति संभाजी नगर, लातूर, जालना, बीड को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। वहीं, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, धाराशिव, नांदेड़, लातूर, नासिक, जलगांव, धुले, नंदुरबार शहरों को येलो अलर्ट दिया गया है।

विदर्भ के चार जिलें अकोला, वाशिम, यवतमाल और चंद्रपुर को 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस बीच, मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजी नगर, उत्तरी महाराष्ट्र के शेष जिलों, विदर्भ और छत्रपति संभाजी नगर को छोड़कर सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ के नागपुर, भंडारा, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में 30 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 1 मई को विदर्भ, मराठवाड़ा जिलों के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। कोंकण के अलावा, अन्य जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना है और 2 मई को विदर्भ और मराठवाड़ा जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है।