Prithvi Shaw and Sapna Gill
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. सेल्फी लेने के चक्कर में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने को लेकर अब 2 और युवकों को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हिरासत में लिया है। मामले पर अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लेकिन अब भी 5 आरोपी फरार हैं। 

    दरअसल आज मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि, रुद्र और साहिल नामक 2 युवकों को अब मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं अब तक इस मामले में कुल 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, वहीं 5 आरोपी फरार हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    जानकारी हो कि बीते शुक्रवार को पृथ्वी शॉ के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने को लेकर गिरफ्तार की गयी ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर’ सपना गिल ने शुक्रवार को यहां अदालत में दावा किया कि दरअसल यह शॉ ही थे जिन्होंने उनपर प्रहार किया। उसने कहा कि, शॉ ने उससे माफी मांगी और पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराने की गुजारिश की थी।

    बीते गुरुवार को गिरफ्तार की गयी गिल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे 20 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी हो कि, बुधवार को उपनगरीय क्षेत्र शांताक्रुज के एक शानदार होटल के बाहर जब शॉ ने गिल के साथ शेल्फी लेने से इनकार कर दिया तब दोनों पक्षों के बीच यह घटना घटी थी।

    हालांकि वहीं हिरासत पर सुनवाई के दौरान सपना गिल ने अनुरोध किया था कि उसे इस घटना के संबंध में अपना पक्ष रखने दिया जिसे मजिस्ट्रेट ने मान लिया। तब गिल ने कहा था कि उसके विरूद्ध लगाये गये सभी आरोप झूठे हैं।