Pimpri Chinchwad Municipal Corporation

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) को ‘बी’ श्रेणी में शामिल किया गया है। महानगरपालिका में मैन पॉवर का नया आकृतिबंध तैयार किया गया है।  राज्य सरकार (State Government) ने महानगरपालिका के प्रतिष्ठानों में विभिन्न पदों को सीधी सेवा से भरने की स्वीकृति  दे दी है। इसलिए महानगरपालिका में 4,292 पदों (Post) पर भर्ती (Vacancies) की जाएगी। महानगरपालिका खुद ही इस भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देगा। महानगरपालिका में समय-समय पर भर्ती की मांग की गई है।  

    शहरी विकास विभाग ने कमिश्नर को 14 दिसंबर को महानगरपालिका की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रशासनिक खर्च 35 फीसदी की सीमा के भीतर रहे। इसलिए महानगरपालिका जल्द ही भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

    आवश्यक पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा

    महानगरपालिका में रिक्तियों को भरते वक्त आवश्यक पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। चिकित्सा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की आपूर्ति विभिन्न को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें लिपिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, इंजीनियरों और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। यह देखा गया है कि निजी संगठन के माध्यम से भर्ती करते समय कई कदाचार हो रहे हैं।  इसलिए महानगरपालिका प्रशासन ने खुद अपने अधीन भर्ती प्रक्रिया को लागू करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी प्रशासन विभाग के उपायुक्त सुभाष इंगले ने दी है। यदि महानगरपालिका चुनाव समय पर होते हैं तो इस महीने के अंत तक आचार संहिता लागू हो सकती है। आगामी महानगरपालिका चुनाव और आचार संहिता को देखते हुए महानगरपालिका प्रशासन भर्ती प्रक्रिया को लागू करेगा? यह सन्देह जताया जा रहा है।