Air Force Agniveer Recruitment
File Photo

    Loading

    पुणे: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Recruitment) के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि भर्ती में पुरुष और महिला दोनों शामिल हो सकते हैं। नवंबर के पहले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन (Registration) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा जनवरी 2023 के मध्य में ऑनलाइन (Online Exam) आयोजित की जाएगी। इससे सम्बंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द ही agnipathvayu.cdac.in पर जारी की जाएगी।

    वायुसेना में वर्ष 2022 के लिए अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है। अब यह भर्ती साल 2023 से शुरू होनी है। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों का नाम अग्निवीरवायु रखा गया है। 4 साल बाद 75 फीसदी जवानों को घर भेजा जाएगा। शेष 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी जवानों के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

    शैक्षिक आवश्यकताएं इस प्रकार हैं

    विज्ञान विषय के लिए

    • आवेदक को गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
    • उम्मीदवारों के अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।

    अथवा

    • 50% अंकों के साथ तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक

    अथवा 

    भौतिक विज्ञान और गणित जैसे दो गैर-व्यावसायिक विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम।

    गैर-विज्ञान के छात्रों के लिए

    • विज्ञान विषय के अलावा किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास।
    • उम्मीदवारों के अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।

    आयु आवश्यकताएं

    • उम्मीदवारों की उम्र 17.5 साल से अधिक और 21 साल से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए।

    पिछली भर्ती के आधार पर संभावित चयन प्रक्रिया इस प्रकार है

    • ऑनलाइन टेस्ट 
    • शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी)
    • चिकित्सा परीक्षा
    • अंतरिम चयन सूची – 1 दिसंबर, 2022
    • नामांकन – 11 दिसंबर, 2022