पिंपरी-चिंचवड के दो प्रभागों में ‘ओपन’ की एक सीट के लिए मचेगा घमासान!

    Loading

    पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation ) के आम चुनाव (Election) की अंतिम वार्ड संरचना जारी हो गई है। यह चुनाव ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के बिना होने जा रहा है। इस बार महानगरपालिका में नगरसेवकों (Corporators) की संख्या 139 और वार्डों की संख्या 46 है। इनमें से 22 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 3 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है, जबकि 114 सीटें सामान्य वर्ग के लिए ‘ओपन’ हैं। महानगरपालिका के दो वार्डों में तीन में से दो-दो सीटें आरक्षित रहने से मात्र एक-एक सीट ओपन रह जाएगी। ऐसे में इन सीटों के लिए भारी घमासान मचने और मौजूदा नगरसेवकों के बीच टकराव के आसार नजर आ रहे हैं।

    स्थानीय निकायों में अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण है।  इसलिए 139 सदस्यीय महानगरपालिका की सभागृह में एससी के 22 नगर सदस्य होंगे। इसमें पुरुष और महिला सदस्यों की संख्या 11-11 होगी। वहीं स्थानीय निकायों में अनुसूचित जनजातियों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण है।  इसके अनुसार वर्तमान में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या मात्र तीन होगी। उनके लिए वार्ड 41, 44 और 6 आरक्षित रहेंगे। 

    रस्साकशी रहने की संभावना

    वार्ड नंबर 6 दिघी बोपखेल और वार्ड नंबर 44 पिंपलेगुराव, राजीव गांधीनगर की तीन में से दो सीटें एससी और एसटी के लिए आरक्षित रहेंगी। इस हिसाब से ओपन कैटेगरी के लिए दोनों वार्डों में एक ही सीट है। इसलिए ओपन कैटेगरी की सीट के लिए रस्साकशी रहने की संभावना है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सीटें दो अगल बगल के वार्डों, पिंपलेगुरव और पिंपलेगुरव गांवठान में आरक्षित होंगी।

    ‘इन’ संभावित वार्डों में एससी की 22 सीटें रिजर्व

    • वार्ड क्रमांक 11: गवलीमाथा, बालाजीनगर (कुल आबादी 37360, एससी आबादी 8908, एसटी आबादी 622)
    • वकर्ड क्रमांक 14: यमुनानगर, फुलेनगर (कुल आबादी 35711, एससी आबादी 5813, एसटी आबादी 589)
    • वार्ड क्रमांक 16: नेहरुनगर, विठ्ठलनगर, यशवंतनगर (कुल आबादी 35424, एससी आबादी 6950, एसटी आबादी 370)
    • वार्ड क्रमांक 17: वल्लभनगर, एच।ए।कॉलोनी, संत तुकारामनगर, महात्मा फुलेनगर (कुल आबादी 34150, एससी आबादी 6342, एसटी आबादी 668)
    • वार्ड क्रमांक 18: मोरवाडी, एम्पायर इस्टेट, अजमेरा कॉलनी, गांधीनगर, खरालवाडी (कुल आबादी 38244, एससी आबादी 7999, एसटी आबादी 383)
    • वार्ड क्रमांक 19: चिंचवड स्टेशन, दत्तनगर, मोहननगर, इंदिरानगर, आनंदनगर  (कुल आबादी 33916, एससी आबादी 11571, एसटी आबादी 297)
    • वार्ड क्रमांक 20: कालभोरनगर, विद्यानगर, रामनगर, दत्तनगर, अजंठानगर (कुल आबादी 36588, एससी आबादी 11462, एसटी आबादी 1007)
    • वार्ड क्रमांक 22: ओटास्कीम, निगडी गावठाण, साईनाथनगर (कुल आबादी 37768, एससी आबादी 11495, एसटी आबादी 404)
    • वार्ड क्रमांक 24: मामुर्डी, किवले, विकासनगर, रावेत  (कुल आबादी 38779, एससी आबादी 8023, एसटी आबादी 1521)
    • वार्ड क्रमांक 25: वाल्हेकरवाडी, गुरुद्वारा, शिंदेबस्ती (कुल आबादी 39531, एससी आबादी 6375, एसटी आबादी 728)
    • वार्ड क्रमांक 29: भाटनगर, मिलिंदनगर, पिंपरी कैम्प, जीजामाता हॉस्पिटल (कुल आबादी 39036, एससी आबादी 16508, एसटी आबादी 295)
    • वार्ड क्रमांक 32: तापकीरनगर, रहाटणी, ज्योतिबानगर  (कुल आबादी 33584, एससी आबादी 5701, एसटी आबादी 340)
    • वार्ड क्रमांक 33: रहाटणी, रामनगर, शिव तीर्थनगर (कुल आबादी 37591, एससी आबादी 5908, एसटी आबादी 622)
    • वार्ड क्रमांक 34: बापुजी बुवानगर, ज्ञानेश्वर कॉलनी, अशोका सोसायटी (कुल आबादी  34085, एससी आबादी 6871, एसटी आबादी 441)
    • वार्ड क्रमांक 35: थेरगांव, बेलठिकानगर, पवारनगर  (कुल आबादी 34957, एससी आबादी 5668, एसटी आबादी 480)
    • वार्ड क्रमांक 37: ताथवडे, पुनावले, कालाखडक (कुल आबादी 32664, एससी आबादी 7209, एसटी आबादी 789)
    • वार्ड क्रमांक 38: वाकड, भुमकरबस्ती, कस्पटे बस्ती, वाकडकर बस्ती (कुल आबादी 34873, एससी आबादी 5581, एसटी आबादी 586)
    • वार्ड क्रमांक 39: पिंपले निलख, विशालनगर, वेणुनगर, पुलिस लाईन, कावेरीनगर  (कुल आबादी 39652, एससी आबादी 6742, एसटी आबादी 1005)
    • वार्ड क्रमांक 41: पिंपलेगुरव गांवठाण, जवलकरनगर, वैदुबस्ती  (कुल आबादी  34071, एससी 5653, एसटी 2333)
    • वार्ड क्रमांक 43: दापोडी, गणेशनगर, महात्मा फुलेनगर (कुल आबादी  39266, एससी आबादी 11134, एसटी आबादी 1551)
    • वार्ड क्रमांक 44: पिंपलेगुरव, काशिदनगर, मोरया पार्क  (कुल आबादी 40032, एससी आबादी 7011, एसटी आबादी 2018)
    • वार्ड क्रमांक 46: जुनी सांगवी, ममतानगर, जयमालानगर, शितोलेनगर  (कुल आबादी 46979, एससी आबादी 7919, 1303) 

    अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड

    • वार्ड संख्या 41: पिंपलेगुरव गांवठान, जवलकरनगर, वैदुबस्ती (कुल जनसंख्या 34071, एससी जनसंख्या 5653, एसटी जनसंख्या 2333)
    • वार्ड नंबर 5: च-होली, चोविसवाड़ी, वडमुखवाड़ी (कुल जनसंख्या 39970, एससी जनसंख्या 5116, एसटी जनसंख्या 2222)
    • वार्ड संख्या 6: दिघी, गणेशनगर, बोपखेल (कुल जनसंख्या 40646, एससी जनसंख्या 5080, एसटी जनसंख्या 2573)