maratha reservation, Maharashtra,Manoj Jarange Patil
मनोज जरांगे पाटिल

Loading

पुणे: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की आग में महाराष्ट्र (Maharashtra) जल रहा है। इसके फिर से भड़कने की संभावना है। मनोज जरांगे पाटिल (Jarange Patil) के उपचार कराने के बाद 19 (November) तारीख को पुणे जिले के दौंड (Daund) में सभा (Meeting) आयोजित की गई है। ऐसे में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर से राज्य में आग भड़कने की संभावना है। लेकिन इससे पूर्व मंत्री और उपसमिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के सांकेतिक बयान देने की वजह से मराठा आरक्षण के मुद्दे के जल्द समाधान नजर आ रही है। 

उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल दिवाली पहाट पर दिवाली फराल के लिए ठाकरे गुट के पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। मराठा आरक्षण के लिए उपसमिति के अध्यक्ष के तौर पर चंद्रकांत पाटिल ये काम देखेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर कुछ मराठाओं को कुणबी प्रमाणपत्र देने का काम शुरू किया है। जल्द ही मराठा आरक्षण का मुद्दा हल होगा। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने यह भरोसा दिया है। 

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, मराठा आरक्षण के उपसमिति के अध्यक्ष के नाते मेरी जो सबसे बात चल रही है। जो पहले से मेरी तैयारी चल रही है। इसकी कुल तस्वीर ऐसी नजर आ रही है कि महीने भर में आरक्षण का मुद्दा हल हो जाएगा। इस तरह का बड़ा बयान चंद्रकांत पाटिल ने दिया है। ऐसे में महीने भर में सभी मराठाओं को कुणबी प्रमाणपत्र मिलेगा। दूसरा विकल्प सरकार ने मराठाओं के लिए चुनी गई है? यह देखना काफी महत्वपूर्ण है।