FIRE
Representative Photo

Loading

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पुणे (Pune) में बीती रात रेवल सिद्धि नाम के एक होटल में आग लग गई है। यह आग रात करीब एक बजे लगी। 

जानकारी के अनुसार उस समय होटल में कर्मचारी सोए हुए थे। इस अचानक आग लगने से कर्मचारी बुरी तरह से आग में घिर गए हैं। इसमें 3 कर्मचारी झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां 2 की मौत हो गई और 1 का इलाज चल रहा है। घटन पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि बीते 2022 को, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के लुल्ला नगर इलाके के एक मशहूर होटल में आग लग गई थी।  वहीं बीते जून 2022 को  पुणे के एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी। घटना औंध इलाके की थी। यहां सुबह 5 बजे बिल्डिंग के 10वें फ्लोर में स्थित True Tramm Trump रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया था। तब आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जान हानि नहीं हुई थी।