10-11 अक्टूबर से फिर होगी बारिश, पुणे में मानसून की वापसी

Loading

  • महाराष्ट्र से 10-11 अक्टूबर तक मानसून की वापसी
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का इशारा
पुणे: मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक अगले दो दिनों में पुणे (Pune) और राज्य के अन्य हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) की वापसी (Return) हो जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर महाराष्ट्र से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
मानसून के देरी से शुरू होने के बाद, महाराष्ट्र और पुणे में वापसी में भी देरी हो रही है। ऐसा बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक के बाद एक कम दबाव वाले क्षेत्रों के कारण हुआ। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों में शहर और जिले में बारिश हुई। मानसून के दौरान देश, राज्य और शहर में उम्मीद से कम हुई बारिश है, लेकिन मोंसों की वापसी में देरी किसी वरदान से कम नहीं। आईएमडी के वैज्ञानिक अनुपम कश्यपी के मुताबिक अब मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और यह प्रक्रिया राजस्थान, गुजरात और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में शुरू हो चुकी है।

 

महाराष्ट्र से 10-11 अक्टूबर तक मानसून की वापसी
कश्यपी ने कहा कि मानसून गुरुवार से उत्तरी महाराष्ट्र से वापस जाना शुरू हो जायेगा। इसी तरह मराठवाड़ा, विदर्भ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की वापसी हो जाएगी और अगले 48-72 घंटों में पुणे और मुंबई से मानसून की वापसी हो जायेगा। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र से 10-11 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून 6 प्रतिशत की कमी के साथ समाप्त हो गया है और 36 मौसम उपविभागों में से 3 में अधिक वर्षा हुई है।

पूरे राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर
फिलहाल, महाराष्ट्र में कोई बड़ी मौसमी घटना सक्रिय नहीं है और पूरे राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर है। अब बारिश का ना होना उन किसानों के लिए राहत की बात होगी जिन्हें अपनी फसल काटनी होगी। फिलहाल ज्यादातर फसलें कटाई के चरण में हैं और यह पहली बार होगा कि सीजन के दौरान बारिश नहीं होगी। महाराष्ट्र में कुल मिलाकर, कुछ जिलों को छोड़कर मानसून सामान्य रहा है।