Crime
File Photo

    Loading

    पुणे: ब्याज के पैसों (Interest Money) के लिए अपमानजनक बर्ताव करने और लगातार तकाजा करने से गुस्साए कर्जदार  ने साहूकार (Moneylender) को मौत के घाट उतारे जाने की घटना पुणे (Pune) के हड़पसर (Hadapsar) इलाके में सामने आयी है। इसमें आरोपी ने साहूकार पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या (Murder) कर दी। मृतक का नाम युवराज बाबुराव जाधव (34) है। इस मामले में पुलिस ने गणेश सुरेश खरात (35, निवासी फुरसुंगी, पुणे) नामक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके खिलाफ हड़पसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गत कुछ दिनों से पुणे पुलिस लगातार साहूकारों पर शिकंजा कस रही है, इसके बावजूद साहूकारों का अत्याचार कम नहीं हुआ है, यह इस घटना से साबित हो रहा है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवराज जाधव फुरसुंगी के पापड़ेबस्ती इलाके में रहते हैं और उनके पास बड़ी मशीन है। साथ ही वह ब्याज पर पैसे देकर साहूकारी भी करता था। आरोपी गणेश खरात कार ड्राइवर के रूप में काम करता है। 

    20,000 रुपए लिया था कर्ज

    उसने कुछ महीने पहले युवराज से ब्याज से 20,000 रुपए कर्ज लिया था। उनके बीच इसी पैसों को लेकर विवाद जारी था। युवराज लगातार पैसे को लेकर तकाजा कर रहा था। घटना वाले दिन भी युवराज ने पैसों को लेकर अभद्र भाषा बोलकर गणेश और उसके घरवालों का अपमान किया। परिवार का अपमान करने के कारण गणेश क्रोधित हुआ और गुस्से में आकर उसने हत्या की है। 

    कुल्हाड़ी से की हत्या

    बीती शाम करीब साढ़े सात बजे युवराज घर के सामने दोपहिया वाहन पर बैठा था। उसी समय गणेश ने कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे से आया और उसने युवराज के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से सीधा वार किया और उसकी हत्या करने के बाद वहां से भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही हडपसर पुलिस मौके पर पहुंची। सारी जानकारी हासिल करने के बाद गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया। हडपसर पुलिस आगे की जांच कर रही है।