Sanjay Biyani

    Loading

    नांदेड: नांदेड (Nanded) सहित पूरे मराठवाड़ा (Marathwada) में बिल्डर संजय बियाणी (Builder Sanjay Biyani) मंगलवार की सुबह बाईक पर सवार होकर आए दो हत्यारों ने गोलियां दागकर (Shot Dead) उनकी हत्या (Murder) की। बिल्डर बियाणी की हत्या से नांदेड में सनसनी फैली है। तीन वर्ष पूर्व बिल्डर बियाणी से  तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गयी थी। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करायी गयी थी। तीन  माह पूर्व  पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा हटाते ही मंगलवार की सुबह हत्यारों ने अपना काम अंजाम देते हुए उन पर चार गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। एक गोली उनके सिर में आर-पार घूसने से वे गंभीर रुप से घायल हुए थे। जिसके चलते उन्होंने घटना के चंद मिनटों बाद ही दम तोड़ दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, संजय बियाणी मंगलवार की दोपहर खाना खाने के लिए अपने घर पहुंचे थे। चालक ने उनके बंगले के सामने वाहन खड़ा करने के बाद वे वाहन से उतरते ही उनके बंगले के पास पहले से डेरा जमाए हुए दो बंदुकधारियों ने उनके शरीर पर चार गोलियां दागी और बाईक पर सवार होकर फरार हुए। एक गोली संजय बियाणी के सिर से आर पार हुई, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हुए।

    इलाज के दौरान हुई मौत

    उन्हें आस-पास के नागरिकों ने तत्काल इलाज के लिए निजी ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हुई। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने उनके चालक पर भी गोली चलायी। चालक के कंदे पर एक गोली लगी है। उस पर भी उसी निजी ग्लोबल अस्पताल में इलाज जारी है। 

    तीन वर्ष पूर्व बिल्डर से 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी

    इधर, घटना की जानकारी नांदेड रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक निसार तांबोली और एसपी प्रमोद कुमार शेवाले को मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे। सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने संजय बियाणी के परिवार से चर्चा की। उधर, तीन वर्ष पूर्व नांदेड के एक अपराधी रिंदा द्वारा बिल्डर बियाणी से 3  करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करायी गयी थी। पुलिस प्रशासन ने तीन माह पूर्व नांदेड के कई लोगों की सुरक्षा हटा दी थी, जिसमें संजय बियाणी भी शामिल थे। सुरक्षा हटाने के तीन माह बाद हमलवारों ने उन पर नजर रखकर मंगलवार की सुबह उन पर  चार गोलियां चलाकर उनकी हत्या की। इस घटना के बाद नांदेड के व्यापार पेठ में सनसनी फैली है।  पुलिस ने हत्यारों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जांच कर रही है।