transferred

    Loading

    पुणे. पिछले कई दिनों से लंबित (Pending) पुलिस उपायुक्त, अधीक्षक दर्जे के अधिकारियों के रुके तबादले (Transfers) को गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की पूर्व संध्या को मुहूर्त मिल गया। राज्य गृह विभाग ने पुलिस उपायुक्त का तबादलों का आदेश जारी किया है। इसमें पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) के पंकज देशमुख, मितेश घट्टे, स्वप्ना गोरे का समावेश है। 

    पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) दल में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पाटिल  को पुणे शहर पुलिस दल में उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। समस्त पुणे जिले से तबादला किये और पाए गए अधिकारियों का ब्यौरा इस प्रकार है- 

    इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

    पंकज देशमुख (पुणे शहर से पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध, सीआईडी पुणे), मितेश घट्टे (पुणे शहर से अपर पुलिस अधीक्षक, पुणे ग्रामीण), स्वपा गोरे (पुणे शहर से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सोलापुर), कविता नेरकर (‌अपर पुलिस अधीक्षक लोहमार्ग पुणे से अपर पुलिस अधीक्षक, अंबेजोगाई), संदीप आटोले (नानवीज दौंड से पुलिस उपायुक्त मुंबई शहर), तानाजी चिखले (समादेशक, दौंड से पुलिस अधीक्षक, महामार्ग सुरक्षा दस्ता, रायगड), गणेश शिंदे (पुलिस उपायुक्त बंद्रा परिमंडल मुंबई से अपर पुलिस अधीक्षक लोहमार्ग, पुणे), डॉ. काकासाहेब डोले (प्राचार्य, लातूर से पुलिस उपायुक्त पिंपरी चिंचवड), रोहीदास पवार (प्राचार्य, नानवीज दौंड से पुणे शहर), विवेक पाटिल (अपर पुलिस अधीक्षक पुणे ग्रामीण से पुणे शहर), कल्पना बारवकर (नांदेड से प्राचार्य, राज्य रिजर्व पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नानवीज, दौंड, पुणे), नवनीत कुमार कांवत (पुणे ग्रामीण से अपर अधीक्षक, उस्मानाबाद), नीवा जैन (समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 1 पुणे से पुलिस अधीक्षक, उस्मानाबाद), एस वी पाठक (समादेशक, दौंड से पुलिस उपायुक्त मुंबई शहर), शशीकुमार मीना (मुंबई शहर से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 1), वसंत परदेशी (वाशिम से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 7 दौंड), विनीता साहु (नागपुर शहर से समादेशक, राज्य रिजर्व बल, गुट 5 दौंड) एसजी दिवान (पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, पुणे से समादेशक, राज्य रिजर्व बल गुट 13, कोल्हापुर), दिगंबर प्रधान (पुलिस अधीक्षक,महामार्ग सुरक्षा, ठाणे से दक्षता अधिकारी, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण, पुणे), तुषार दोषी (प्राचार्य, मरोल से पुलिस अधीक्षक, एटीएस, पुणे)।