PMPML will make its land available for petrol pumps to increase income
File Pic

    Loading

    पिंपरी: पुणे महानगर परिवहन निगम लिमिटेड (PMPML) के 117 कर्मचारी पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की सेवा में कार्यरत हैं। ये कर्मचारी पिछले 15 से 20 वर्षों से अधिक समय से महानगरपालिका की सेवा (Service) कर रहे हैं। उन सभी कर्मचारियों को महानगरपालिका की सेवा में समायोजित किया जाए, उन्हें महानगरपालिका के अन्य कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएं, यह आदेश (Orders) राज्य सरकार ने दिया है। राज्य सरकार की उप सचिव प्रियंका कुलकर्णी-छपवाले द्वारा महानगरपालिका कमिश्नर को इस आदेश की प्रति भेजी है। पिछले चार साल से चल रही 117 कर्मचारियों की लड़ाई सफल रही है और कमिश्नर राजेश पाटिल (Commissioner Rajesh Patil) को पत्र लिखकर सरकारी आदेश को तत्काल लागू करने की गुजारिश की जाएगी, इसकी जानकारी नगरसेविका माधुरी कुलकर्णी (Corporator Madhuri Kulkarni) एक संवाददाता सम्मेलन में दी। 

    कुलकर्णी ने कहा कि पुणे महानगर परिवहन निगम के करीब 235 कर्मचारी 2001 से पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में कार्यरत हैं। इनमें से 118 कर्मचारी स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए थे। 117 कर्मचारी अभी भी सेवा में हैं। वह पुणे महानगर परिवहन निगम से वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि वे काम महानगरपालिका कर रहे हैं। महानगरपालिका की ओर से उनकी उपस्थिति की प्रतिपूर्ति हर माह पीएमपीएमएल को की जा रही है। 

    नगरसेविका माधुरी कुलकर्णी कर रही थी प्रयास

    महानगरपालिका की सेवा में चतुर्थ श्रेणी के चपरासी, हेल्पर, क्लीनर, चालक, श्रमिक और अन्य कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारी कार्यरत हैं। कई वर्षों से पीएमपीएमएल के 117 कर्मचारियों को पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे। तद्नुसार, पिछले चार वर्षों से मैं सभी कर्मचारियों को महानगरपालिका की सेवा में स्थायी रूप से समायोजित करने का प्रयास कर रही हूं।

    जल्द से जल्द दें कर्मचारियों को स्वीकृति पत्र 

    नगरसेविका कुलकर्णी ने कहा कि इसके लिए महानगरपालिका की आम सभा और पीएमपीएमएल के निदेशक मंडल में सर्वसम्मति से पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका प्रतिष्ठान में 117 कर्मचारियों को स्थायी रूप से समायोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था और प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए अनुवर्ती कार्रवाई शुरू की गई थी। इस बीच उप सचिव ने शहरी विकास विभाग को पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की सेवा में पीएमपीएमएल के 117 कर्मचारियों को समायोजित करने और नियमित कर्मचारियों के अनुसार सभी लाभ देने का निर्देश दिया है। तदनुसार, महानगरपालिका की सेवा में पीएमपीएमएल कर्मचारियों को स्थायी रूप से समायोजित करने के सरकार के आदेश को तुरंत लागू किया जाना चाहिए और सभी कर्मचारियों को स्वीकृति पत्र दिया जाना चाहिए, यह मांग महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल से की जाएगी।