पिंपरी-चिंचवड़ में पेट्रोल पंप की डीलरशिप देने का झांसा देकर इतने लाख की ठगी, यहां पढ़ें सारी जानकारी

Loading

पिंपरी: पेट्रोल पंप की डीलरशिप (Petrol Pump Dealership) देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक लाख 75 हजार रुपए ठग (Cheated) लिए गए। यह घटना पिंपरी- चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के इंदिरानगर चिंचवड़ में हुई। इस बारे में उमेश महालिंगा स्वामी (38) ने चिंचवड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तदनुसार, www.petrolpumpks.com वेबसाइट के मालिक, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फरियादी को पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया। एक वेबसाइट बनाकर वादी का विश्वास हासिल किया, यह बहाना कर कि यह एक सरकारी वेबसाइट है। उसके बाद वादी से क्यूआर कोड स्कैन करवाकर वादी के बैंक खाते से एक लाख 75 हजार रुपए निकाल कर ठग लिया। उसके बाद न तो उनके पैसे लौटाए गए न उन्हें कोई डीलरशिप मिली। खुद को ठगा पाकर स्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चिंचवड़ पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन टास्क के झांसे में महिला से ठगे पांच लाख रुपए 

वहीं, एक महिला को ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर पांच लाख पांच हजार की ठगी किए जाने की घटना पिंपरी-चिंचवड़ के आलंदी रोड चिखली में हुई। इस संबंध में महिला ने चिखली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता को शुरू में ऑनलाइन टास्क पूरा करने के लिए 1,000 रुपए देने के लिए कहा गया था। उस काम को पूरा करने के बाद उन्हें 900 रुपए का भुगतान किया गया। इसमें वादी को इस कार्य में विश्वास हो गया। उसके बाद आरोपी ने वादी को और टास्क दिया और उस काम के लिए शुरुआती पैसे ले लिए। काम पूरा होने के बाद भी उसने वादी से बिना पैसा दिए पांच लाख पांच हजार 332 रुपए ठग लिए। खुद को ठगा पाकर महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। चिखली पुलिस जांच कर रही है।