black film

    Loading

    पिंपरी: मोटर व्हीकल के नियमानुसार वाहनों के शीशे पारदर्शी होने चाहिए। हालांकि कुछ वाहन चालक अपने चार पहिया वाहनों की खिड़कियों पर काले रंग की फिल्म चिपका कर धड़ल्ले से इस नियम का उल्लंघन करते हैं। पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय (Pimpri-Chinchwad Police Commissionerate) की यातायात शाखा ने पिछले 10 महीनों में इस नियम का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ 1 जनवरी से 27 अक्टूबर, 2022 तक 2 करोड़ 31 लाख 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना (Fine) वसूल किया है।

    पिंपरी-चिंचवड पुलिस की यातायात शाखा ने काले शीशे वाले 23 हजार 944 चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2.31 करोड़ रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया है। इसकी जानकारी यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे ने दी। 

    यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाया 

    काले शीशे वाले चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई के लिए यातायात विभाग ने 28 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान में 422 चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख 48 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। अकेले भोसरी ट्रैफिक पुलिस विभाग ने 100 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन वाहनों के चालकों से 79 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

    यातायात विभाग: मामले: जुर्माना (रुपए में)

    • सांगवी: 49: 39,600
    • हिंजवड़ी: 27: 17,500
    • निगडी : 30: 26,000
    • चिंचवड़: 19: 16,500
    • पिंपरी: 19: 17,500
    • भोसरी: 100: 79,000
    • चाकन: 38: 29,000
    • देहुरोड: 45: 42,500
    • दिघी-आलंदी: 11: 8,500
    • तलवड़े 21: 16,500
    • वाकड: 28: 26,500
    • तलेगांव: 17: 17,500
    • महलुंगे: 18: 12,000
    • कुल: 422: 3,48,600

    ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 4,846 बुलेट चालकों पर कार्रवाई

    ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट साइलेंसर में बदलाव कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 4,846 बुलेट चालकों से 48.44 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई 1 जनवरी से 27 अक्टूबर 2022 तक की गई है। पुलिस कमिश्नरेट के 13 ट्रैफिक संभागों में यह कार्रवाई की गई है। सांगवी संभाग में सर्वाधिक बुलेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अधिकतम जुर्माना वसूला गया है। वहीं तलेगांव संभाग में सबसे कम बुलेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और सबसे कम जुर्माना वसूला गया है। सांगवी संभाग में कुल 1,660 कार्रवाई की गई है और 16.60 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। तलेगांव संभाग में कुल 34 बुलेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 34,400 रुपए जुर्माना वसूला गया।