Yerawada Jail Suicide Case
यरवदा जेल (डिजाइन फोटो)

Loading

पुणे: हाल ही में पुणे (Pune News) की यरवदा जेल (Yerawada jail) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यरवदा सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी (Prisoner commits suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली है।  दिल दहला देने वाली इस घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

जेल में दी जान 

ऐसे में अब मिली खबर के मुताबिक, येरवडा पुलिस स्टेशन में अचानक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या करने वाले कैदी का नाम मंगेश विट्ठल भोर जिसकी उम्र केवल उम्र 30 थी। वह हिवरे, जिला जुन्नार पुणे का रहने वाला था। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

इस मामले में मिली थी सजा 

दरअसल मंगेश भोर के खिलाफ ओतूर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अदालत ने उन्हें 16 जुलाई, 2023 को न्यायिक हिरासत में यरवदा जेल भेज दिया। वह पिछले 7 महीने से यरवदा जेल में सजा काट रहे था।

तौलिए से फांसी

समोवर की सुबह करीब साढ़े सात बजे कैदियों को नाश्ता करने के लिए जेल परिसर में छोड़ा गया। मंगेश का शव वहां मेडिकल स्टोर के बगल में खुली जगह पर मिला। देखा गया कि उसने तौलिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ सका। पुलिस के मुताबिक जेल में उसका इलाज मनोचिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। 

इसके पहले भी सामने आये मामले 

जैसा की हम सब जानते है आपराधिक दुनिया में प्रवेश करने पर हर किसी को अपने कर्मों की सजा भुगतनी पड़ती है। लेकिन इन सबके बीच कई कैदी सजा काटते हुए ऐसी जिंदगी जीने से बेहतर मौत को समझते हैं। इसके चलते कैदी आत्महत्या करने की कोशिश भी करते हैं। जानकारी हो कि  इसके पहले भी जेलों में कैदियों द्वारा आत्महत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। फ़िलहाल कैदी के इस आत्महत्या की घटना से यरवदा जेल में हड़कंप मचा हुआ है , ऐसे में सवाल यह उठता है कि  इतने कड़ी निगरानी के बाद भी कैदी ने आत्महत्या कैसे की?