2954 new patients confirmed in Pak, total cases were 3,79,883, Provincial governments imposed restrictions

    Loading

    पुणे : पुणे में लगातार कोरोना के (Pune Corona Update) मामले में बढ़ोतरी हो रही है। जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। पुणे में पिछले 24 घंटे में 5,521 कोरोना के नए मामले सामने आए है और तीन लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporation) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आज 5521 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 620548 हो गई है। वहीं, आज इस खतरनाक बीमारी से तीन और लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद मरने वालों की  संख्या  9,209 हो गई है। मगर राहत की खबर यह रही की आज 6,333 मरीज ठीक हुए है, अब तक 5,66,887 ठीक हो गए है। जिले में कुल 44,452 सक्रिय मरीज है।

    महाराष्ट्र में मंगलवार को आए थे 33,914 नए मामले 

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में 33,914 नए मामले और 86 मरीजों की मौत के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 75,69,425 पर पहुंच गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,42,237 हो गई है। इसके अलावा 30,500 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 71,20,436 हो गई है।

    वर्तमान में राज्य में कुल 3,02,923 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, 16,20,371 कोरोना मरीज होम क्वारंटाइन और 3,358 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में आज रिकवरी रेट 94.07% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।