congress

    Loading

    पुणे: हर साल पुणे से छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती हैं। ऐसे में पुणे रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संख्या के हिसाब से नियोजन करना जरुरी था। हालांकि 22 अक्टूबर शनिवार को दानापुर एक्सप्रेस (Danapur Express) पुणे रेलवे स्टेशन से छुटने के समय हुई भगदड़ में एक युवा यात्री की मौके पर ही मौत (Death) हो गई, जबकी कुछ यात्री भगदड़ में घायल हो गए थे। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएं, ऐसी मांग पुणे शहर कांग्रेस (Pune City Congress) ने की है। 

    पुणे शहर कांग्रेस की ओर से पुणे रेल मंडल की रेल प्रबंधक रेणु शर्मा को बयान देकर इस घटना की जांच करने की मांग की गई है। हर साल रेलवे विभाग की यात्रियों की संख्या का अंदाजा रहता है। इतनी यात्रियों की संख्या थी, तो गाड़ी की संख्या बढ़ानी चाहिए थी। इसी बीच, बिना टिकट यात्रियों की संख्या प्लटफॉर्म पर ज्यादा थी। ये यात्री इतनी संख्या में एक साथ आए कैसे, बोगी तक गए कैसे, ऐसे में पुलिस प्रशासन, टीसी क्या कर रहे थे, ऐसा सवाल कांग्रेस ने अपने बयान में  किया हैं। 

    दोषियों पर कार्रवाई करें

    इस घटना की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएं, ऐसी मांग कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने की है। इस मौके पर उत्तर भारतीय प्रवासी संघ की अध्यक्ष संगीता तिवारी, पूर्व नगरसेवक रफीक शेख, महबूब नदाफ, पूनमीत तिवारी, सुजीत यादव, जीवन चाकणकर सहित अन्य मौजूद थे।