pune metro

    Loading

    पुणे: शहर में महामेट्रो प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू हो गया है। इस मेट्रो सेवा (Metro Service) को जोरदार रिस्पांस मिल रहा है। मेट्रो स्टेशनों में महत्वपूर्ण माने जाने वाले आइडियल कॉलोनी (Ideal Colony), बुधवार पेठ (Budhwar Peth) और भोसरी मेट्रो स्टेशन के नाम नागरिकों ने एतराज जताया है। इन मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) का नाम बदलने (Name Change) की मांग नागरिकों ने की है। 

    इसके अनुसार, बुधवार पेठ और आइडियल कॉलोनी का नाम बदलकर क्रमश: कसबा पेठ और पौड फाटा किए जाने की संभावना है। इससे जुड़ा प्रस्ताव राज्य सरकार के साथ केंद्र को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद स्टेशनों का नाम बदलने की अधिसूचना जारी होगी। लेकिन जब तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है तब तक नाम नहीं बदला जाएगा। यह जानकारी मेट्रो प्रशासन ने दी है।

    क्या है विरोध

    शहर में मेट्रो रेलवे सेवा शुरू होने के बाद पुणे वासियों को आइडियल कॉलोनी, बुधवार पेठ और भोसरी मेट्रो स्टेशन नाम को लेकर विरोध जताया था। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित जगह से मेट्रो स्टेशन काफी दूर है। इससे नागरिकों में अफरा-तफरी रहेगी। इसलिए आरामदायक और सकुशल ट्रैफिक सेवा के लिए जिस जगह पर मेट्रो स्टेशन है उसी जगह का नाम स्टेशन को देने की मांग की गई थी। इसी तरह का प्रस्ताव भी महामेट्रो प्रशासन को दिया गया था।

    ऐसा प्रस्ताव नहीं

    पिंपरी-चिंचवड के भोसरी स्टेशन के नाम पर इसी तरह से विरोध जताया गया था। भोसरी मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर नागरिकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। नाम की तरह मेट्रो इस भाग में नहीं रुकती है। मेट्रो स्टेशन से भोसरी स्टेशन करीब 10 किलोमीटर दूर है। इस वजह से लोगों को यात्रा करने में दिक्कत होती है। स्थानीय नागरिकों को भोसरी और नाशिक फाटा क्षेत्र की जानकारी है, लेकिन नए लोगों को स्टेशन के नाम पर गलतफहमी होने की आशंका नागरिकों ने व्यक्त की है, लेकिन भोसरी स्टेशन का नाम बदलने का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है। यह जानकारी महामेट्रो प्रशासन ने दी है।