nagpur-arrests-a-lady-thief-who-is-highly-educated-and-belongs-to-financially-sound-family
File Photo

    Loading

    पुणे: पुणे (Pune) के लोणीकंद में हुए गैंगवार में पिता-पुत्र (Father-Son) हत्या मामले (Murder Case) में लोणीकंद पुलिस (Lonikand Police) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उनके नाम प्रतीक अनिल कंद (28), नानासाहेब बाबूराव शिंदे (उम्र 65) और आशितोष नानासाहेब शिंदे (32) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। उनके अलावा निखिल पाटिल, रुग्वेद वालके, ऋतिक किनकर, निखिल नितीन जगताप, माऊली कोलते, अभी गव्हाणे, शुभम वागले और अन्य 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल सचिन नानासाहेब शिंदे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए सचिन की हत्या के मामले में जमानत पर छूटे सनी शिंदे और उसके पिता कुमार मारुती शिंदे पर कोयते, डंडे और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में मिनल शिंदे और कार चालक ज्ञानेश्वर ज्ञानबा चव्हाण घायल हो गए हैं। 

    दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू 

    सचिन नानासाहेब शिंदे और सचिन किसन शिंदे चचेरे भाई हैं। लोणीकंद, शिक्रापुर परिसर में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू है। इस लड़ाई में पिछले साल फरवरी 2021 में गोल्डमैन सचिन नानासाहेब शिंदे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सचिन किसन शिंदे के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें से सनी शिंदे के साथ कुछ लोगों को जमानत मिली है। सनी शिंदे के भाई सचिन शिंदे के जमानत पर बुधवार को शिवाजीनगर न्यायालय में सुनवाई थी। इसके लिए सनी, उसके पिता कुमार, जीजा मिनल शिंदे और चालक ज्ञानेश्वर चव्हाण पुणे आए थे। सुनवाई के बाद वे कार से लोणीकंद जा रहे थे। तब से हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। 

    कोयते से किया था हमला

    लोणीकंद जिला परिषद के स्कूल के पास नानासाहेब शिंदे और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। दो गाड़ी से आए हमलावरों ने प्रथमेश उर्फ सनी के ऊपर कोयते से वार कर और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने के लिए बीच में आए पिता कुमार पर भी हमला किया। इसमें दोनों की मौत हुई। मिनल शिंदे और ज्ञानेश्वर चव्हाण को भी लकड़ी के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने उक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लोणीकंद थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन पवार के मार्गदर्शन में मामले की छानबीन जारी है।