ARREST
File Photo

    Loading

    पुणे: पुणे पुलिस (Pune Police) के क्राइम ब्रांच ने एक हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। इससे पूर्व पुलिस ने कोयता (Koyta ) सहित 5 लोगों के गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में तीन नाबालिग लड़के शामिल है। कोंढवा भाग के युवक की पुराने विवाद (Old Dispute) में हत्या की साजिश रची गई थी।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम समीर सलीम शेख (19, कोंढवा) और शाहिद फरीद शेख (26) है। जबकि आरोपियों के तीन नाबालिग दोस्तों को भी पकड़ा गया है। इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। उनके पास से एक कुल्हाडी, कोयता, दो गुप्ती और तलवार जैसे हथियार जब्त किए गए है।  यह कार्रवाई डीसीपी अमोल झेंडे, सहायक पुलिस आयुक्त गजानन टोम्पे के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीप भोसले, अनिकेत बाबर, अभिनव लडकत, अय्याज दड्डीकर, इमरान शेख, तुषार मालवदकर, विठ्ठल सालुंखे की टीम ने की।

    कुछ माह पहले हुआ था विवाद

    सलमान मोहम्मद खान और आरोपियों में से एक से उसका कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। सलमान को उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसका बदला लेने के लिए युवक ने दोस्तों को साथ लेकर उसकी हत्या करने के लिए हथियार छिपा रखा था। मंगलवार की दोपहर आरोपी सलमान की हत्या के लिए गोयल गार्डन के पीछे रुके हुए थे। अपराधियों के छिपे होने की जानकारी क्राइम ब्रांच यूनिट-एक के पुलिस कांस्टेबल अनिकेत बाबर को मिली। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने पांचों अपराधियों को पकड़ लिया।