उल्हासनगर में मनाया गया आजादी का अमृत पर्व, निकाली गई तिरंगा यात्रा

    Loading

    उल्हासनगर : संपूर्ण देश की तर्ज पर उल्हासनगर में भी आजादी (Independence) का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) धूमधाम से मनाया गया। विविध सरकारी कार्यालयों में इस राष्ट्रीय महापर्व की धूम रही और महानगरपालिका, तहसील, प्रांत कार्यालय को काफी सुंदर ढंग से सजाया गया था। वहीं स्थानीय 17 सेक्शन स्थित बरकातिया मस्जिद-मदरसा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तिरंगा रैली (Tricolor Rally) में सेंकडों लोगों ने हिस्सा लिया। 

    महानगरपालिका मूख्यालय में महानगरपालिका कमिश्नर अजीज शेख ने ध्वज फहराया, इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी, अतिरिक्त आयूक्त जमीर लेंगरेकर, पूर्व उप महापौर भगवान भालेराव, उपायुक्त अशोक नाइकवाडी के अलावा बड़ी संख्या में महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। बरकातिया मस्जिद-मदरसा ट्रस्ट के सदर हाजी रिजवान खान, मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि बरकातिया मस्जिद से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जमात के पदाधिकारियों के मुताबिक तिरंगा यात्रा मुख्य रोड से छत्रपति शिवाजी चौक और वापस मस्जिद के सामने समाप्त हुई। 

    हाजी रिजवान खान और जुबेर खान का कहना है कि उल्हासनगर शहर की एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल हमने तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे देश में पहुंचनाने का प्रयास किया है। तिरंगा यात्रा में पूर्व नगरसेवक कुलवंत सिंह सोहता, अंकुश मसके, स्वप्निल बागुल, साबिर शेख, अखलाक शेख भी शामिल हुए। हाजी रिज़वान और जुबेर खान के अनुसार महानगरपालिका के दमकल विभाग ने जुलूस की सलामी स्वीकारी। तिरंगा यात्रा का समापन बरकातिया मस्जिद पर समाप्त हुआ, ट्रस्ट के माध्यम तिरंगा जुलूस में बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, शहर के व्यापारी वर्ग ने भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।