कल्याण-डोंबिवली में विभिन्न संस्थाओं में तिरंगा फहराकर धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव

    Loading

    कल्याण : कल्याण-डोंबिवली (Kalyan-Dombivali) में सरकारी (Government), अर्धसरकारी (Semi-Government) और राजनीतिक (Political) और शैक्षणिक (Educational) आदि विभिन्न संगठनों के कार्यालयों पर संस्था के प्रमुख अधिकारी, पदधिकारियों द्वारा तिरंगा ध्वज (Tricolor Flag) फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Festival) हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया, केडीएमसी मुख्यालय पर महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगड़े ने अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा ध्वज फहराया और डोंबिवली में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण कर शहीदों को नमन किया। 

    उप जिला अधिकारी कार्यालय में प्रांत अधिकारी अभिजीत भांडे पाटिल ने तिरंगा फहराया, पुलिस उपायुक्त कार्यालय में डीसीपी सचिन गुंजाल ने झंडा वंदन कियाबी। साकेत कालेज और स्कूल में अध्यक्ष विनोद तिवारी और सचिव साकेत कुमार तिवारी ने झंडा फहराया, डीबीएस इंग्लिश स्कूल अंबिवली में संचालक मनोज सिंह ने तिरंगा फहराया। इसी तरह बिड़ला कालेज और स्कूल, अग्रवाल कालेज में, सोनवणे कालेज, मुथा कालेज में भी प्रमुख पदाधिकरियों के द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया और झंडा वंदन किया। 

    छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

    इस अवसर पर देश की 75 सालग्रह पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए स्कूली और कालेज के विद्यार्थियों बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न पुलिस स्टेशन में भी सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा झंडा फहराया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अप्पा शिंदे और कार्याध्यक्ष डॉ. वंडारशेठ पाटिल ने तिरंगा फहराया। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा कल्याण पूर्व में और पूर्व विधायक नरेंद्र पवार द्वारा कल्याण पश्चिम में तिरंगा झंडा फहराया गया।