उद्धव ठाकरे को एक और झटका, KDMC के 40 पूर्व नगरसेवक एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल

    Loading

    कल्याण : पूर्व सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक और झटका (Shock) लगा है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कल्याण (Kalyan) में उद्धव ठाकरे को बड़ा धक्का दिया है। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan Dombivli Municipal Corporation) के 40 पूर्व पार्षदों (40 Former Councilors) सहित कुछ पदाधिकारी शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। बैठक शिंदे के सरकारी आवास नंदनवन में हुई। 

    दोनों गुट अपने आप को असली शिवसेना बता रहे

    राज्य की राजनीति में आए दिन कोई न कोई घटनाक्रम होता रहता है। शिवसेना में दो गुट हैं। शिवसेना के दोनों गुट असली शिवसेना बता रहे है और अपना-अपना दावा कर रहै है। ठाणे और नवी मुंबई के नगरसेवक शिंदे समूह में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के 40 पूर्व पार्षद और कई शिवसेना पदाधिकारी शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। 

    कुछ महीनों में होंगे केडीएमसी चुनाव

    कल्याण डोंबिवली के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। कुछ महीनों में केडीएमसी के चुनाव होने हैं। इसलिए उद्धव ठाकरे के साथ कितने पार्षद और पदाधिकारी रहते हैं? इस पर ध्यान लगा हुआ है। सीएम बनने के बाद भी एकनाथ शिंदे ठाकरे को धक्का पर धक्का दे रहे हैं। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में शिवसेना के 55 नगरसेवक थे। जिनमें से 40 नगरसेवक ठाकरे के साथ छोड़ कर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।