बदलापुर में जल्द बनेगा पादचारी पुल, निर्माण को मिली गति

    Loading

    बदलापुर : बदलापुर रेलवे स्टेशन (Badlapur Railway Station) के पास पूर्व (East) और पश्चिम (West) को जोड़ने के लिए पादचारी पुल (Footbridge) के निर्माण (Construction) ने आखिरकार गति पकड़ ली है। पिछले कई सालों से पुल की मरम्मत का इंतजार किया जा रहा था। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के बाद पुल का पुनर्निर्माण करने का फैसला किया। रविवार को कुछ घंटों के लिए रेलवे सेवा बंद रही और पुल के निर्माण के लिए गर्डर बिछाए गए यह पुल पैदल चलने वालों की पूर्व-पश्चिम यात्रा को आसान बना देगा। 

    पुराना पुल जर्जर हालत में   

    बदलापुर रेलवे स्टेशन के आसपास अकसर भीड़ रहती है। वही पश्चिम की ओर संकरी सड़क पर वाहनों की भीड़ से नागरिकों को तकलीफ होती है। इसमें अब एक नया होम प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के बनने के बाद यहां के हालात और खराब होने की संभावना है। पैदल चलने वालों को शहर के पूर्व-पश्चिम भाग तक पहूंचने के लिए रेलवे पुल का उपयोग करना पड़ता है। बदलापुर के मछली बाजार क्षेत्र से पश्चिम जाने के लिए कर्जत की ओर एक पुराना पैदल पुल था। पुल का निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया गया था। फिलहाल यह पुल जर्जर अवस्था में है। रखरखाव और मरम्मत कौन करेगा इस सवाल को अक्सर अनुत्तरित छोड़ कर पुल की उपेक्षा की गई थी। पुल के लोहे के खंभे भी टूट गए है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है। इस पुल पर भीड़ भी बढ़ गई है। इसलिए इस पुल की मरम्मत की मांग कई वर्षों से की जा रही है। 

    रेलवे प्रशासन ने नया पुल बनाने का फैसला लिया 

    पुल पर की टाइल्स को बदलने के लिए स्थानीय नगरपालिका प्रशासन ने पहल की थी। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से पुल का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया गया।  इस लेखापरीक्षा में यह पुल मरम्मत योग्य नहीं था। इसलिए रेलवे प्रशासन ने इस जगह पर नया पुल बनाने का फैसला किया था। पुल के निर्माण की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही थी। इसके लिए जरूरी गर्डरों को कुछ दिन पहले स्थानिक परिसर में लाया गया था। रविवार को अंबरनाथ और वांगणी के बीच रेलवे सेवा सुबह 10.50 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक बंद रही। उस समय पुल पर गर्डर का काम किया गया। जल्द ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा और इसे पैदल चलने वालों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे जल्द ही यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।