Kalyan Crime

    Loading

    कल्याण: सास (Mother-in-Law) की वजह से दूसरी पत्नी के चले जाने पर दामाद ने सास को सबक सिखाने के लिए खुद के अपहरण का झांसा दिया, लेकिन कोलसेवाड़ी पुलिस (Kolsevadi Police) ने संदीप गायकवाड़ नाम के व्यक्ति को ढूंढ निकाला। उसके खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) कर लिया गया है। इस जालसाजी में शामिल संदीप गायकवाड़ के तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका इलाके में संदीप गायकवाड़ नाम का शख्स रहता है। उसकी दो पत्नियां हैं। जो विभिन्न धर्मों की हैं। अचानक उसकी एक पत्नी का देहांत हो गया। जिससे संदीप दुखी हो गया था, उसकी दूसरी पत्नी भी सास की वजह से चली गई, जिसके बाद अचानक जानकारी सामने आई की संदीप गायकवाड़ का अपहरण कर लिया गया हैं। मामला कोलसेवाड़ी थाने तक पहुंचा।  

    पुलिस के सामने आया चौंकाने वाली बात

    कोलसेवाड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी हरिदास बोचरे और दिनकर पगारे ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि यह अपहरण नहीं, बल्कि फर्जी अपहरण है, लेकिन जब संदीप नहीं मिलता तब तक सच सामने नहीं आ सकता हैं. यह सोच कर पुलिस ने अपहरण के एंगल से जांच जारी रखी। अंतत: पुलिस अधिकारी दिनकर पगारे की टीम ने संदीप गायकवाड़ को ढूंढ निकाला। इसके बाद जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला हैं।  संदीप की दो पत्नियां हैं। 

    फर्जी अपहरण की कहानी बनाई 

    दोनों पत्नियों में से एक का निधन हो गया। मेरी दूसरी पत्नी अपनी मां की वजह से चली गई है। ये गुस्सा संदीप के मन में था। उसने उसे गुस्सा दिलाने और अपनी सास को सबक सिखाने के लिए उसने इस फर्जी अपहरण की कहानी बनाई और कुछ लोगों के साथ चला गया।  सच्चाई सामने आने के बाद कोलसेवाड़ी पुलिस ने जालसाज संदीप गायकवाड़ को उसके साथी जावेद खान, आकाश अभंग और अवि पाटिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।