NMMC jobs

    Loading

    नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) की सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के 13 वारिसदारों को अनुकंपा के आधार पर महानगरपालिका में नौकरी (Job) देने का निर्णय महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा लिया गया है। 2018 के बाद पहली बार महानगरपालिका की सेवा के दौरान मरने वाले 13 अधिकारियों और कर्मचारियों के पात्र वारिसदारों को लिपिक-टाइपिस्ट (Clerk-Typist) के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया। नौकरी देने का यह प्रस्ताव वर्ष 2018 से लंबित था।

    गौरतलब है कि बतौर महानगरपालिका कमिश्नर जब से अभिजीत बांगर ने पदभार संभाला है। तभी से वह महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों के हित में फैसले लेने में विलंब नहीं कर रहे है। विगत एक वर्ष में 467 कर्मचारियों को आश्वासित प्रगति योजना से लाभान्वित किया गया है, जबकि 292 अधिकारियों, कर्मचारियों को उपायुक्त से श्रेणी 1 से श्रेणी 3 तक विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया गया है।

    लिपिक-टाइपिस्ट के पद पर प्रतिनियुक्त की गई

    हाल ही में 3 वाहन चालकों को उनकी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यताओं के अनुसार लिपिक-टाइपिस्ट के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया। अब विगत 5 वर्षों से लंबित 13 महानगरपालिका कर्मचारियों के परिवारों की अनुकंपा के आधार पर कमिश्नर ने नौकरी दी है।