ठाणे में भीषण आग (Photo Credits-ANI Twitter)
ठाणे में भीषण आग (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Fire in Thane)  में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग ठाणे के शिलफाटा इलाके में स्थित खान कंपाउंड (Khan Compound) के एक प्लास्टिक गोदाम में लगी है। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाडियां पहुंच गई। 

    ज्ञात हो कि ठाणे के शिलफाटा इलाके में लगी इस भीषण आग के बाद मौके पर भीड़ भी जमा हो गई है। आग की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की छह गाडियां पहूंची है और आग को बुझाने का काम बड़ी ही तेजी से जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। 

    वहीं आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। इससे पहले पिछले महीने ठाणे जिले के भिवंडी में अंसारी मैरिज हॉल में भीषण आग लगी थी। तब मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंची थी। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।