नयी दिल्ली/ठाणे. महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, मुंबई से सटे ठाणे में समृद्धि हाईवे पर बीते सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार इस हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का गर्डर लॉन्चर गिरने से 16 मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
#WATCH | Maharashtra: A total of 16 bodies have been recovered so far and three injured reported. Rescue and search operation underway: NDRF pic.twitter.com/nliOMW9pv6
— ANI (@ANI) August 1, 2023
#WATCH | Maharashtra: Rescue and search operation underway by NDRF after a girder machine collapsed in Thane’s Shahapur
A total of 15 bodies have been recovered so far and three injured reported: NDRF pic.twitter.com/fCeBkk4OZ0
— ANI (@ANI) August 1, 2023
#WATCH | Maharashtra: Visuals from Khutadi Sarlambe village in Thane’s Shahapur where a girder machine collapsed today.
A total of 15 bodies have been recovered so far and three injured reported: NDRF https://t.co/3QiIuUwoIP pic.twitter.com/OkKVMxpHYQ
— ANI (@ANI) August 1, 2023
वहीं अभी भी 6 और मजदूर मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं ठाणे के SP भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।उन्होंने बताया कि हाईवे की जिस साइट पर हादसा हुआ, वहां करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे।
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के शाहपुर में खुटाडी सरलांबे गांव से वीडियो है जहां आज एक गर्डर मशीन गिर गई।
NDRF के अनुसार अब तक कुल 15 शव बरामद किए गए हैं और तीन के घायल होने की सूचना है। https://t.co/weknyGL86b pic.twitter.com/DjtxKvZWts
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2023
दरअसल ठाणे डिजास्टर कंट्रोल रूम के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना मिली कि रात करीब 12 बजे के आसपास सातगांव पुल, सरल अंबेगांव, शहापुर तालुका में जहां समृद्धि हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था।वहीं रेडी फ्लाई ओवर के हिस्से को क्रेन के जरिए उठाकर पिलर पर फिट किया जा रहा था, तभी गर्डर लॉन्चर अचानक अपनी लोकेशन से गिर पड़ा।
#UPDATE | Maharashtra: Two NDRF teams are working at the site after a crane fell on the slab of a bridge in Shahapur tehsil of Thane district. Till now 14 dead bodies have been retrieved and 3 have been injured. Another six are feared to be trapped inside the collapsed… https://t.co/3QiIuUwoIP pic.twitter.com/tptIFDfAfb
— ANI (@ANI) August 1, 2023
इस भारी भरकम गर्डर लॉन्चर गिरने से मौके पर जैसे अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।इस जानकारी के मिलने पर खुद ठाणे के SP भी राहत बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
5 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है, जो कि मजदूर थे और काम कर रहे थे।उसके अलावा 3 मजदूर घायल हैं।इस घटना में अभी भी 5 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।इसलिए राहत और बचाव कार्य जारी है।स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी फिलहाल मौके पर मौजूद है।