Photo- ANI
Photo- ANI

Loading

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में भीषण हादसा हो गया। जानकरी के अनुसार यहां के  नौपाड़ा इलाके (Naupada area) में इमारत का स्लैब गिर गया। जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत (critical condition) में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फ़िलहाल घटना स्थल पर ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) और पुलिस की  बचाव दल मौजूद है। 

जानकारी के अनुसार ठाणे के नौपाड़ा इलाके में एक इमारत का स्लैब अचानक धरासाई हो गया। तेज धमाके के साथ स्लैब गिरा जिससे आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। हो हल्ला के बीच पता चला कि पांच लोग घायल हो गए हैं। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही ठाणे नगर निगम की बचाव दल मौके पर पहुंच गई।  

बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना है। जर्जर होने के कारण इमारत की स्थिति खराब थी। आज यानी 15 मई को इमारत का स्लैब अचानक गिर गया। फ़िलहाल इस हादसे में पांच लोगों को चोट आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।