Pet Cat Cremate at bhayandar west, Pet Cat, Bhayandar West, Pet, Cat

Loading

  • MBMC ने भायंदर पुलिस को दिया पत्र

भायंदर: मुंबई से सटे भायंदर पश्चिम के श्मशान भूमि में जहां मृत व्यक्ति को मुखाग्नि दी जाती है। उसी जगह मृत पालतू बिल्ली का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय मीरा -भायंदर मनपा प्रशासन ने लिया है। इस आशय का पत्र प्रशासन ने भायंदर पुलिस थाने को दिया है।

बता दें कि हाल ही में भायंदर के श्मशान भूमि में एक पालतू बिल्ली का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। जिससे मनपा के कार्य प्रणाली पर उंगलियां उठने लगी थी। मनपा द्वारा इसकी जांच किए जाने पर मुंबई की एक संस्था पैसे लेकर इस प्रकार के कार्य करती है, ऐसा खुलासा हुआ। 

संस्था मुंबई के श्मशान भूमि में भी इस प्रकार पालतू जानवरों का अंतिम संस्कार कराती थी। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर मुंबई मनपा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बाद संस्था ने यह कार्य मीरा भायंदर में शुरू किया था। मानवीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस प्रकार के कृत्य पर अंकुश लगाने के लिए श्मशान भूमि में कार्यरत कर्मचारियों और अंतिम संस्कार करने वाले नागरिकों की पहचान व जांच के आदेश मनपा आयुक्त संजय श्रीपतराव काटकर ने दिया था। रवि पवार (उपायुक्त MBMC) ने बताया सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के दृश्य से अंतिम संस्कार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का पत्र भायंदर पुलिस थाने को दिया गया है।