महिला पुलिस अधिकारी पर कार चढ़ाने की कोशिश, खेल खत्म करना चाहता था आरोपी

Loading

नालासोपारा: गिरफ्तारी से बचकर भागने के लिए आरोपी द्वारा महिला पुलिस उपनिरीक्षक (Female Police Officer) और उसके साथी कर्मचारी के ऊपर (Over) चार पहिया वाहन (Car) चलाने (Run) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना नायगांव (Naigaon) के डॉन बॉस्को स्कूल के समीप शनिवार की सुबह की है। नायगांव पुलिस (Police) ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अजित के खिलाफ अचोले में दो और तुलिंज में तीन मामले सहित धोखाधड़ी, गबन और जाली दस्तावेजों के कुल पांच मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। 
 
धोखाधड़ी के मामले को लेकर आरोपी अजित दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ फर्जी दस्तावेज मामले में अचोले पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक रेखा पाटिल शनिवार की सुबह आरोपी के नायगांव स्थित डॉन बास्को स्कूल के समीप अजंठा बिल्डींग के पास जांच करने के लिए अपने एक पुलिस कर्मचारी के साथ गई थी। उसी दौरान आरोपी अजित ने खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को देखकर कहा, ‘मैडम आप तो मेरे ही पीछे पड़े हो, आज तो आपका खेल ही खतम कर देता हूं।’ 
 
 
ऐसा जोर-जोर से कहते हुए इनोवा कार चालक अजय अंकुश गायकर से कहा जल्दी गाड़ी भगाओ और जो कोई भी गाडी के सामने आये उसके ऊपर चढ़ा देना। रेखा पाटिल और कर्मचारी अमोल आव्हाड दोनों को जान से मारने के इरादे से आरोपी ने चालक को कार ऊपर चढ़ाने को कहा और कार रेस कर उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। 
 
तभी तेजी दिखाते हुए दोनों पुलिसकर्मी एक तरफ हट गए जिसके चलते वह बाल-बाल बच गए। लेकिन एक कर्मचारी आव्हाड कार की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह जख्मी हो गया। तभी आरोपी कार लेकर भागने लगा, उसी दौरान उसकी कार गेट में फंस कर बंद हो गई। इस बीच ज़ब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो अजित मिश्रा ने पुलिस के साथ झड़प कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जख्मी पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।