हमारी आम जनता की सरकार, जो चलेगी और टिकेगी: सीएम एकनाथ शिंदे

    Loading

    ठाणे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने हमला बोलते कहा है की राज्य की सरकार चलेगी क्योंकि यह आम लोगों की सरकार है। उनका एक ही एजेंडा है और वह है आम लोगों को इंसाफ देना। 

    दिवंगत आनंद दिघे (Late Anand Dighe) की पुण्यतिथि (Death Anniversary) के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिघे की समाधि शक्ति स्थल जाकर उनका अभिवादन किया। उसके बाद दिघे की स्मृतियों को याद करते हुए उन्होंने विरोधियों पर प्रहार किया। शिंदे ने कहा की कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे है। उनके गले यह नहीं उतर रहा है कि एकनाथ शिंदे यह सब कैसे संभालेंगे। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए की बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है। शिंदे ने आगे कहा कि पिछले दिनों जो इतिहास बना इसके पीछे उनके राजनीतिक गुरु दिघे की प्रेरणा थी। उस समय उनके शुभचिंतक और राजनेता डरे हुए थे। लड़ाई आसान नहीं थी, लेकिन वे जीत गए। ठाणे शहर की येऊर की पहाड़ी से सटे येऊर और श्रीनगर के आदिवासी पाड़ो के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए एक मोबाइल स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों हुआ। 

    पुण्यतिथि पर ठाकरे समूह, शिंदे समूह आमने-सामने!

    आनंद आश्रम में दिवगंत दिघे की पुण्यतिथि पर शिंदे और ठाकरे गुट के शिवसैनिक आमने-सामने आ गए। जिसमें शिंदे समूह के विधायक प्रताप सरनाईक, रवींद्र फाटक, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, संजय मोरे, पूर्व नगरसेवक राम रेपाले, नगर प्रमुख हेमंत पवार और अन्य नगरसेवक और अधिकारी उपस्थित थे। 

    जबकि ठाकरे गुट के ठाणे के सांसद राजन विचारे, पूर्व विधायक सुभाष भोईर, ठाकरे समूह के ठाणे जिलाध्यक्ष केदार दिघे, महिला अघाड़ी प्रमुख अनीता बिर्जे, ठाकरे समूह के शिवसैनिक दिघे का अभिवादन करने के लिए आनंद आश्रम पहुंचे। जहां पर दिघे साहेब अमर रहे, दिघे साहेब वापस आओ।” “दीघे साहब का ठाणे जिला शिवसेना का गढ़ है। जैसे नारे लगाए गए। जिसके कारण कुछ समय के तनाव की स्थिति देखी गई। हालांकि, कोई घटना नहीं घटी।