नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में फिर मिला सांप

    Loading

    ठाणे : ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन (Naupada Police Station) में जहां सांप (Snakes) मिलने की घटना अभी भी ताजा है, वहीं एक बार फिर गुरुवार की रात करीब 12.10 बजे कमरा नं. 3 के खिड़की के पीछे झाड़ी में मुंह में चूहे के साथ एक सांप को यहाँ के पुलिस कर्मचारियों (Police Employees) ने देखा। उन्होंने तुरंत वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन (Wagle Estate Police Station) के सर्प मित्र ज्ञानेश्वर शिरसाट (Sarp Mitra Dnyaneshwar Shirsat) को इसकी सूचना दी। उसके बाद सर्प मित्र शिरसाट ने घोणस (Ghonus) प्रजाति के सांप को पकड़कर जंलग में छोड़ दिया। इस सांप की लंबाई करीब 4.5 फीट थी। 

    मिली जानकारी के अनुसार नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के ऊपरी कमरे में 10 दिन पहले भी एक जहरीला सांप मिला था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों की सांप देखते ही जान अटक गई थी। क्योंकि घटना भी रात में घटी थी। गुरुवार की आधी रात में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के आरक्षक सुनील पवार जब ड्यूटी पर थे तो उन्हें कमरा नं. 3 की खिड़की के पीछे झाड़ियों में एक सांप मुंह में चूहा पकड़े नजर आया। इसके बाद उन्होंने तत्काल वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन के सर्प मित्र ज्ञानेश्वर शिरसाट को इसकी सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और घोणस प्रजाति के सांप को पकड़ लिया।

    इस सांप की लंबाई 4.5 फीट थी। शिरसाट के अनुसार घोणस को अंग्रेजी में रसेल वाइपर कहते हैं, यह एक विषैला सांप है। उसके शरीर पर जंजीर जैसे धब्बे जो एक अंगूर के आकार के होते हैं, वह पहचानने योग्य होता है। जब सांप को गुस्सा आता है तो वह मुड़ जाता है और कुकर की सीटी की तरह कर्कश आवाज करता है। इस सांप का जहर काटने से मॉस सड़ जाता है और काटा हुआ हिस्सा बेकार हो सकता है और अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।