swine flu
File Photo

    Loading

    ठाणे: ठाणे जिले के (Thane District)  शहरी क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे स्वास्थ्य मशीनरी पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के मरीजों (Patients) की संख्या में जहां 20 की वृद्धि दर्ज की गई थी, वहीं शनिवार को 13 और मरीज संक्रमित पाए गए है। इस प्रकार जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों की संख्या 99 हो गई।         ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी स्वाइन फ्लू फैलने लगा है। बुधवार को ठाणे जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 34 थी और 3 लोगों की मौत दर्ज की गई थी, लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। गुरुवार को जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सीधे बढ़कर 66 पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में 20 की वृद्धि हुई और मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई। साथ ही एक मरीज की मौत दर्ज की गई। अब शनिवार को भी इसमें 13 मरीजों का इजाफा हुआ है। इस प्रकार पिछले दो दिनों में 33 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई है। 

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज 

    ठाणे जिले के महानगरपालिका निहाय मरीजों के आकंड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक 59 मरीज ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। दूसरे क्रमांक पर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका है। जहां पर शनिवार को 5 मरीजों की वृद्धि के साथ मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है। नवी मुंबई में मरीजों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, शनिवार को कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में स्वाइन का पहला मरीज मिला है। 

    जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

    ऐसे में जिले में तेजी से बढ़ते स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी के लिए जिला सिविल अस्पताल में अलग से वार्ड आरक्षित किया गया है। जहाँ पर स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज चल रहा है। 

     

     

    क्षेत्र मरीजों की संख्या मृत्यु
    ठाणे महानगरपालिका  59   03
    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका 23  00
    उल्हासनगर महानगरपालिका    00  00
    मीरा-भायंदर महानगरपालिका    02 00
    भिवंडी महानगरपालिका  00 00 
    नवी मुंबई महानगरपालिका  11 00 
    कुलगांव-बदलापुर नगरपालिका   01  00
    अंबरनाथ नगरपालिका  01 01
    ठाणे ग्रामीण 01 00