tmc voter list

    Loading

    ठाणे : पिछले महीने मसौदा मतदाता सूची (Draft Voter List) के प्रकाशन के बाद आपत्ति नोटिस (Objection Notice) का निस्तारण कर ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal) की ओर से शनिवार को अंतिम मतदाता सूची की घोषणा कर दी गयी। इसमें अंतिम मतदाता सूची में प्रारूप सूची के मतदाताओं (Voters) की तुलना में 282 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। ऐसे में अब मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार 973 हो गई है। इसमें महिला मतदाताओं में 132 और पुरुष मतदाताओं में 150 का इजाफा हुआ है। 

    इस साल होने वाले चुनाव में मई 2022 तक के मतदाताओं की संख्या को अधिकृत माना जाएगा। जिसके अनुसार 23 जून 2022 को ठाणे महानगरपालिका द्वारा मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया था। महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार मई के अंत तक करीब 13 लाख 90 हजार 691 मतदाता पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसमें 7 लाख 45 हजार 424 पुरुष मतदाता हैं। इस प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 45 हजार 167 दर्ज की गई है और अन्य मतदाताओं की संख्या 100 हो गई है। जबकि वर्ष 2017 में हुए महानगरपालिका के आम चुनाव पर गौर करें तो यहां 12 लाख 28 हजार 606 मतदाता थे। इनमें 6 लाख 67 हजार 504 पुरुष मतदाता और 5 लाख 61 हजार 87 महिला मतदाताओं का समावेश था। जबकि अन्य मतदाताओं अर्थात थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 15 थी। इसमें पिछले चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या में इस बार एक लाख 62 हजार 085 का इजाफा हुआ है। 

    इस बीच महानगरपालिका प्रशासन की तरफ से प्रारूप मतदाता सूची पर आपत्ति नोटिस का निराकरण कर शनिवार 16 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें अंतिम मतदाता सूची में प्रारूप सूची के मतदाताओं की तुलना में 282 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिसके बाद मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार 973 हो गई है। इसमें महिला मतदाताओं में 132 और पुरुष मतदाताओं में 150 की वृद्धि दर्ज की है। ऐसे में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 45 हजार 574 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 45 हजार 299 हो गई है। वहीं अन्य मतदाताओं की संख्या में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है। 

    प्रभाग क्रमांक 2 और 42 और में घटे मतदाता 

    जून महीने में ठाणे महानगरपालिका द्वारा जारी की गई मतदाता सूची में प्रभाग क्रमांक 42 में सबसे अधिक मतदाता थे। लेकिन शनिवार को घोषित अंतिम मतदाता सूची में 9 हजार 319 मतदाताओं की कमी हुई है और मतदाताओं की संख्या सीधे 44 हजार 134 से घट कर 34 हजार 815 पर पहुँच गया है। वहीँ प्रभाग क्रमांक 2 में 39 हजार 863 मतदाता थे जो अब घट कर 31 हजार 580 हो गया है।