water supply
प्रतिकात्मक तस्वीर

    Loading

    भिवंडी. भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) जलापूर्ति अभियंता एल.पी. गायकवाड ने परिपत्र जारी कर भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत तमाम नागरिकों को सूचित किया है कि भिवंडी (Bhiwandi) में 2 दिन अर्थात 48 घंटे तक जलापूर्ति (Water Supply) पूर्णतया बंद (Close) रहेगी। शहर के नागरिक पानी संचय कर उपयोग करें। 

    भिवंडी महानगरपालिका जलापूर्ति अभियंता एल.पी. गायकवाड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, बृहनमुंबई  महानगरपालिका टेमघर स्थित पाइप लाइन में लगे हुए मेन वाल्व की मरम्मत के लिए भिवंडी महानगरपालिका की हद्द में  स्थित मानसरोवर पानी टंकी और वराला  पानी टंकी में आने वाली जलापूर्ति  शुक्रवार 17  और शनिवार 18 सितम्बर अर्थात 2 दिनों तक पूर्णतया बन्द रहेगी। 

    इन इलाको में बंद रहेगी जलापूर्ति

     शुक्रवार, शनिवार अर्थात 2 दिन जलापूर्ति बंद होने से शहर सीमा अंतर्गत रहिवासी परिसर मानसरोवर, देवजीनगर, हफिजी नगर, हंडी कंपाऊंड, आजमी नगर, न्यू टावरे कंपाऊंड, अशोक नगर नारपोली, धामणकर नाका, पद्मानगर, सोनार पाडा, माधव नगर , सोमा नगर, अजंटा कंपाऊंड, कनेरी, तेली पाडा, पायल टॉकीज,  गौरीपाडा, समदनगर, हमाल वाडा, बंदर मोहल्ला, तांडेल मोहल्ला, मंगल बाजार स्लॅब, खजूर पूरा,भोईवाडा नाचण कंपाऊंड, कारीवली रोड, तकिया अमानिषा, रोशन बाग, ईदगाह झोपडपट्टी, सौदागर मोहल्ला, वाजे मोहल्ला, धोबी आली, वाणी आली, ब्राह्मण आली, कासार आली, भिवंडी टॉकीज परिसर , ठाणगे आली, अंबिकानगर, नजराना कंपाउंड, शिवाजी नगर, नवी चाल, बाजारपेठ, मंडई, कुंभार आली, हफसन आली, तीन बत्ती निजामपुरा इत्यादी परिसर में होने वाली जलापूर्ति 2 दिनों तक पूर्णतया बन्द रहेगी।