इंतजार खत्म! जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Loading

महाराष्ट्र: आखिरकार 10 वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। जी हां महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने SSC यानी क्लास दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।  ऐसे में अब वे छात्र जिन्होंने इस साल की महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। रिजल्ट देखने के लिए इन mahahsscboard.in, mahresult.nic.in. दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। आइए जानते है पूरी डिटेल्स… 

15 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा 

रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 का 15 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। राज्य में 5,033 परीक्षा केंद्रों पर 02 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस आसान प्रक्रिया से देखें अपना रिजल्ट 

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक विवरण जमा करें और महाराष्ट्र 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

परिणाम पीडीएफ में उल्लेखित विवरणों को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए महाराष्ट्र 10वीं परिणाम 2023 का प्रिंट आउट लें।

कोंकण – 98.11 

कोल्हापुर – 96.73

पुणे – 95.64 

मुंबई– 93.66 

औरंगाबाद – 93.25 

अमरावती – 93.22

नाशिक – 92.67

लातूर – 92.67 

नागपुर-92.05

इन वेबसाइट्स से चेक करें SSC रिजल्ट  

mahresult.nic.in

mahahsscboard.in

hsc.mahresults.org.in