कल से 8 पंस पर प्रशासकराज, बीडीओ संभालेंगे जिम्मेदारी, 21 से जिप के सीईओ होंगे प्रशासक

    Loading

    वर्धा. राज्य की कुछ जिप व पंस के आम चुनाव आगामी दिनों में होने जा रहे है़ं परिणामवश अपना कार्यकाल खत्म होने वाली जिप व पंस में प्रशासक की नियुक्ति के निर्देश राज्य सरकार ने जारी कर दिए है़ जिले की 8 पंचायत समिति में 14 मार्च से गुटविकास अधिकारी बतौर प्रशासक जिम्मेदारी संभालेंगे़  20 मार्च को कार्यकाल खत्म होने के बाद 21 से जिप के प्रशासक मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे.

    चुनाव आगे बढ़ने से जिप व पंस पर करिब 6 माह प्रशासक राज चलेगा़ राज्य में नगर पंचायत के बाद नप व जिप के चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई थी़ जिप व पंस की नई प्रभाग रचना का काम अंतिम चरण में है़ ऐसी स्थिति में सरकार ने जिप के चुनाव 6 माह के लिए आगे बढ़ा दिए है़ं.

    नई प्रभाग रचना की ओर सभी की निगाहें

    वर्धा जिला परिषद व पंचायत समिति के प्रभाग रचना का प्रारूप चुनाव आयोग को सौंपा गया है़ इस पर कभी भी अंतिम मुहर लग सकती है़ जनआबादी बढ़ने के कारण जिप व पंस की सीटें बढ़ी है़ 14 फरवरी को प्रशासन ने राज्य चुनाव आयोग की ओर ड्राफ्ट सौंप दिया है़ नया प्रभाग कैसे रहेगा, इस ओर जिप सदस्यों के साथ राजनीतिक दलों की नजरें टीकी हुई है. 

    जानकारी के अनुसार वर्धा जिप की 5 सीटें तथा पंस की 10 सीटें बढ़ने की प्रबल संभावना है़ जिप में सीटें बढ़ने के कारण राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावना है़ ऐसी स्थिति में अब जिप के चुनाव छह माह तक आगे बढ़ने से पुन: एक बार राजनीतिक दलों का उत्साह कम हो गया है.

    अगले 6 माह तक प्रशासन के हाथ कामकाज 

    जिले की वर्धा, सेलू, देवली, कारंजा, आर्वी, आष्टी, हिंगनघाट व समुद्रपुर पंस का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म होने जा रहा है़ सरकार ने जारी किये निर्देशानुसार सभी पंस पर 14 मार्च से गुटविकास अधिकारी बतौर प्रशासक नियुक्त होंगे.

    दूसरी ओर जिला परिषद का कार्यकाल 20 मार्च को खत्म होने वाला है़ इसलिए जिप पर 21 से मुख्य कार्यपालन अधिकारी बतौर प्रशासक जिम्मेदारी संभालेंगे़ जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने से जिप व प्रस पर आगामी छह माह तक प्रशासक राज चलेगा.