, Crime, Maharashtra,
किन्नरों ने वसूले 5 लाख रुपये

Loading

वर्धा: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा (Wardha) से एक ससनीख़ेज खबर सामने आई है। जी हां दरअसल वन विभाग (Forest Department) की टीम ने वर्धा के एक होटल में कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में पार्टी (Party) चल रही थी, इस पार्टी के दौरान हिरण का मांस ( Deer Meat) खा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सावंगी क्षेत्र के टी प्वाइंट स्थित ठाकरे किचन होटल पर वन विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

पार्टी में खाया हिरण का मांस 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रभाकर चोंदे, सावंगी मेघे, सुमीत मुन, कंरजी भोगे हैं। ऐसे में अब कार्रवाई के बाद वन मंडल अधिकारी रूपेश खेड़कर ने बताया कि इन चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हिरण का मांस अंजी से लाया गया था। इस मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। 

मिले हिरण के मांस के टुकड़े

मिली जानकारी के मुताबिक, वर्धा के सावंगी इलाके के टी प्वाइंट इलाके में स्थित ठाकरे किचन नामक होटल में छह से सात लोग पार्टी कर रहे थे। उसी समय वन विभाग को सूचना मिली कि हिरण को पका कर खाया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश खेडकर ने स्टाफ के साथ ठाकरे किचन होटल जाकर निरीक्षण किया। तभी वन विभाग के अधिकारियों को हिरण के मांस के टुकड़े मिले, जिससे इस  पर्दाफाश हो गया, की वहां हिरन का मांस खाया गया है। 

2 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी 

आपको बता दें कि खाए गए मांस के नमूने जब्त करने के बाद पार्टी में मौजूद प्रभाकर चोंदे और सुमीत मुन को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग ने कहा है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले, यह बताया गया था कि ऐसी पार्टियां बड़े पैमाने पर होटलों में आयोजित की जाती थीं जहां हिरन का मांस पकाया और खाया जाता था। सवाल उठ रहा है कि आखिर होटल में हिरण का मांस कैसे पकाया गया। किसे तिने बड़े अपराध को अंजाम दिया गया।