Lok Sabha Elections 2024, Devendra Fadnavis , Chandrashekhar Bawankule,

Loading

वर्धा: लोकसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को फिडबैक लिया। आपसी विवाद व मनमुटाव भुलाकर भाजपा की जित के लिये दिन रात मेहनत करने के आदेश दिये। बायपास पर स्थित इवेंट सभागार में बुधवार की शाम पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक को सांसद रामदास तडस, विधायक दादाराव केचे, समीर कुणावार, डॉ. पंकज भोयर, विदर्भ संगठक डॉ.  उपेंद्र कोठेकर, प्रदेश सचिव सरीता गाखरे, जिलाध्यक्ष सुनिल गफाट,लोकसभा प्रमुख सुमित वानखेडे, अविनाश देव समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सांसद रामदास तडस, विधायक डॉ. भोयर, केचे व कुणावार, जिलाध्यक्ष गफाट ने वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। बिते दिनों में किये गये कार्य की जानकारी देते हुए तडस को विजयी बनाने के लिये कडी मेहनत करने का आश्वासन दिया। स्थानिय जनप्रतिनिधियों के विचार जानने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले ने पार्टी की नितियों की जानकारी देकर इस बार 400 पार का नारा दिया गया है। उसे वास्तविकता में लाने के लिये कडी मेहनत करने की सुचना की।

बिते चुनाव में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में बढत मिली थी। वही बढत इस बार भी कायम रखी जाये। आपसी मनमुटाव भुलाकर पार्टी के लिये कार्य करने के आदेश दिये। बिते 10 वर्ष में मोदी सरकार की उपलब्धीयां जन जन तक पहुचांकर भाजपा ही देश को सक्षम नेतृत्व दे सकता यह प्रखरता से मतदाताओं समझाये। पार्टी के लिये हर सिट महत्वपुर्ण है। जिसके चलते गाव गाव नुक्कड जाकर प्रत्याशी का प्रचार करें, पार्टी को विजयी बनाने के लिये सुक्ष्म स्तर पर नियोजन करने सुचना उन्होंने की।