accident
File Photo

    Loading

    वर्धा. शहर से सटे बोरगांव चौराहा में अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया़ गंभीर रूप से घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई़ उक्त हादसा शनिवार की सुबह 7 बजे घटा़ गणेशनगर निवासी अशोक सदाशिव कांबले (55) सुबह घूमने के लिए निकले थे.

    इस दौरान बोरगांव मार्ग से गुजर रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी़ इसमें ट्रक का पहिया व्यक्ति के दोनों पैरों से गुजरा़ यह बात ब्रेड बेचने वाले युवक के ध्यान में आते ही उसने इसकी सूचना अशोक कांबले की पत्नी को दी़ घटनास्थल पर नागरिकों ने भीड़ की.

    पश्चात गंभीर अवस्था में अशोक कांबले को सावंगी के अस्पताल में लाया गया़ जहां से उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया़ परंतु इलाज के दौरान अशोक कांबले ने दम तोड़ दिया़ प्रकरण में मृतक की पत्नी शोभा अशोक कांबले (48) की शिकायत पर शहर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.