Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    देहरादून: उत्तराखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में भाजपा ने नौ नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी को कोटद्वार से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि, ऋतू अभी तक पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर से विधायक हैं। 

    जाने किसे कहां से मिली सीट:

    ज्ञात हो कि, उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा ने अभी तक 68 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा ने 59 नामों का ऐलान किया था। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम था। धामी अपनी सीट खटीमा से ही चुनावी मैदान में होंगे। 

    कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

    भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कल भाजपा में शामिल होने की संभावना है। वह टिहरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

    14 फ़रवरी को होगा चुनाव 

    केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। जिसके तहत 14 फ़रवरी को 70 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं 10 मार्च को चुनावी नतीजे आएंगे। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है, लेकिन आप के आने से चुनाव त्रिकोणी होने की संभावना जताई जा रही है।